फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal asked… Why did Shah not open the road to Shaheen Bagh

दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल ने पूछा... शाह ने शाहीन बाग की सड़क क्यों नहीं खुलवाई

Thu, 06 Feb 2020 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal asked… Why did Shah not open the road to Shaheen Bagh
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

दिल्ली चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की अपील करने के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे डाली। उन्होंने बहस को लोकतंत्र का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि इसके बाद दिल्लीवाले खुद तय कर लेंगे कि उनके लिए किस पार्टी की सरकार बेहतर तरीके से काम कर सकती है।

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया। इसकी जगह अमित शाह कह रहे हैं कि दिल्ली के लोग भाजपा को वोट दें। इसके बाद वह खुद मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। गृहमंत्री एक तरह से दिल्लीवालों से ब्लैंक चेक मांग रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह इस वक्त जहां भी जाते हैं, वहां बताते हैं कि आम आदमी पार्टी को मिलने वाला वोट केजरीवाल को मिलेगा। 
विज्ञापन


इसी प्रकार दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि भाजपा को वोट देने पर वोट किसको मिलेगा? यदि भाजपा मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं बना रही है तो सीधे तौर पर भाजपा को दिया गया वोट गड्ढे में जाएगा। अमित शाह ने किसी अनपढ़ गंवार व नासमझ व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया तो दिल्ली की जनता के साथ धोखा हो जाएगा। दिल्ली की जनता मूर्ख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री से सवाल

  • अमित शाह कह रहे हैं कि उन्होंने राम मंदिर बनाया। राम मंदिर के लिए दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में आप को वोट दे दिया था। दिल्ली के लिए उन्होंने क्या किया, दिल्ली की जनता यह जानना चाहती है? 
  • पिछले 5 साल में भाजपा ने दिल्ली की जनता के लिए ऐसा क्या किया जिसके लिए उनको वोट दे?
  • दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा मुफ्त सुविधाओं के खिलाफ क्यों हो? इन सुविधाओं को बंद क्यों करना चाहते हो? 
  • गृहमंत्री ने शाहीन बाग की बंद सड़क क्यों नहीं खुलवाई। उस पर वह गंदी राजनीति क्यों कर रहे हो? वह केवल और केवल दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए जान-बूझकर शाहीन बाग की सड़क खाली नहीं करवा रहे हैं।
  • भाजपा ने केजरीवाल जैसे सामान्य व्यक्ति को हराने के लिए अपने 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री दिल्ली के चुनाव में क्यों उतारे हैं? इतनी सारी पार्टियों के साथ गठबंधन क्यों किया है? 
  • लोग जानना चाहते हैं कि दिल्ली का बेटा अरविंद केजरीवाल आतंकवादी कैसे है? 
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कहते हैं कि उनके पास इसके प्रमाण हैं। यदि प्रमाण हैं तो जनता के सामने प्रस्तुत किए जाए।
  • पिछले 15 सालों में आपने एमसीडी में कोई काम क्यों नहीं किया? क्यों आपने पूरी दिल्ली को कूड़ा बनाकर रखा हुआ है? क्यों दिल्ली में चारों तरफ कचरा ही कचरा फैला हुआ है? क्या भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली की सफाई नहीं हो पा रही है? 
  • दिल्ली के लोग यह जानना चाहते हैं कि आपने नगर निगम के स्कूलों का अस्पतालों का क्या किया? 
  • केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने पिछले 5 साल में दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। भाजपा ने अपने पूरे जीवनकाल में पूरे देश में आज तक कितने स्कूल और अस्पताल ठीक किए हैं?

मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवारों के पूछे नाम

केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह यदि अपने मुख्यमंत्री पद के किसी एक दावेदार का नाम नहीं बताना चाहते तो संभावित प्रत्याशियों का ही नाम बता दें। क्या विजय गोयल मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में हैं? क्या मनोज तिवारी, हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में हैं? जनता इनमें से किसका चेहरा अपने सामने रखे जब वह भाजपा को वोट देने जाए? 

केजरीवाल ने दी सलाह
केजरीवाल ने कहा कि वह भाजपा से उम्मीद करते हैं कि वह यह ना कहें कि हमारा एक कार्यकर्ता आप से बहस करने के लिए तैयार है, क्योंकि यह तो मैदान छोड़कर भागने वाली बात है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह को खुले मन से ईमानदारी के साथ जनतंत्र को मजबूत करने के लिए दिल्ली के लोगों के बीच बहस करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed