{"_id":"6600a00cfd09fc81760f4803","slug":"kejriwal-arrest-smriti-irani-again-attacks-kejriwal-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kejriwal Arrest : स्मृति ईरानी ने फिर किया केजरीवाल पर हमला, आप मुखिया का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kejriwal Arrest : स्मृति ईरानी ने फिर किया केजरीवाल पर हमला, आप मुखिया का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी पार्टी
Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
सार
विभिन्न दलों के प्रत्याशी और दावेदार कार्यक्रम में शामिल हुए। चांदनी चौक स्थिति होली मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शरीक हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास और आस्था रखते हैं। पीएम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में दिया है।
विज्ञापन
Smriti Irani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रविवार को दिनभर राजनीतिक दलों की ओर से होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न दलों के प्रत्याशी और दावेदार कार्यक्रम में शामिल हुए। चांदनी चौक स्थिति होली मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शरीक हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास और आस्था रखते हैं। पीएम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि आप ने अपने आपको ईमानदारी का पैगंबर कहा और दिल्ली के लोगों को दिखा दिया है कि उनका असली इरादा सामान्य नागरिक को धोखा देना है। शराब माफिया के साथ मिलकर बड़ी धनराशि लेना था। ईरानी ने कहा कि केजरीवाल ने भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया है। अपने कार्यों द्वारा और लोगों के विश्वास को तोड़ दिया है। चांदनी चौक में होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल समेत सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जिसमें लाखों पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्र के बड़े हितों के लिए संगठित रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
संगम विहार के महफिल बारात घर में दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल ने किया। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई। रामलीला कमेटी की तरफ से पूर्वी दिल्ली में होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शरीक हुए।
विज्ञापन
आप विधायकों-पार्षदों ने की बैठक, दिलाया दिल्लीवालों को भरोसा
सिविक सेंटर में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की अहम बैठक हुई। इसमें आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले आदेश की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि जनता का कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी विधायकों-पार्षदों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के संदेश को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने कहा कि जनता को बताएं कि बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य निशुल्क सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। डॉ. पाठक ने कहा कि किसी भी सूरत में आप का एक भी कार्यकर्ता नहीं टूटेगा। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। जेल से सरकार चलाएंगे। जेल से आदेश पास होंगे और हम अमल करेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे एक भी आदमी तोड़कर दिखाओ। 400 पार का नारा लगाने वालों ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपने आपको 40 पर समेटने का कदम उठा लिया है।
देश में एक टर्निंग पॉइंट: गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि सभी को लगता है कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और केजरीवाल जेल में हैं। अब आम आदमी पार्टी तो खत्म हो जाएगी, लेकिन न पार्टी होगी और न ही लड़ाई रुकेगी। हर कदम पर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना पड़ेगा। पूरे देश में केजरीवाल की गिरफ्तारी एक टर्निंग पॉइंट बनने जा रहा है।
पूरी दुनिया में हो रही चर्चा : आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि आज का समय सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा समय है, जब देश।दुनिया हम सभी की तरफ देख रही है। देश में पहली बार हुआ है, जब चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कैंडल मार्च
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मेयर, मंत्री, विधायक व आप कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही भाजपा का पुतला जलाया। इस मौके पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव प्रचार से रोकने के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। आप कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं है।
वहीं, पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कुलदीप ने कार्यकर्ताओं के साथ कोंडली में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में केवल आप कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली है। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कार्यकर्ताओं के साथ बुराड़ी में कैंडल मार्च निकाला और भाजपा का पुतला जलाया। इसी तरह दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा में भी विधायकों, कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
चुनाव में जनता देगी जवाब : पाठक
विधायक दुर्गेश पाठक ने आप कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को विधानसभा क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि भाजपा ने चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। लेकिन इससे भाजपा को ही नुकसान होगा। लोगों को पता है कि भाजपा ने गलत किया है और इसका जवाब भी वही देगी।
आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर लहराया बैनर
आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुल से एक बैनर भी लगाया। इस बैनर पर ‘मैं भी केजरीवाल लिखा’ था। प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।