फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal appeals to provide information on the hashtag Delhi Relief

केजरीवाल ने की हैशटैग दिल्ली रिलीफ पर जानकारी देने की अपील

Mon, 02 Mar 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 02 Mar 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal appeals to provide information on the hashtag Delhi Relief
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा में पीड़ित परिवारों के पुनर्वास व तत्काल मदद के लिए जानकारी हैशटैग दिल्ली रिलीफ (#Delhirelief) के साथ ट्विटर पर शेयर करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित का पता व मोबाइल नंबर भी देने की अपील की है, ताकि मदद तत्काल पहुंचाई जा सके। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हिंसा से पीड़ित लोगों को मदद मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार 24 घंटे प्रयास कर रही है। आप किसी भी मदद के जरूरतमंद व्यक्ति की जानकारी हैशटैग दिल्ली रिलीफ पर दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से जरूरतमंदों का सही पता, मोबाइल नंबर समेत अधिकतम जानकारियां साझा करने की अपील की है, जिससे उस तक तत्काल पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जिनके घर जल गए हैं, उन्हें जीवन-यापन के लिए सरकार की तरफ से तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं, हिंसा में जिन लोगों की जान चली गई है, घर, दुकानें व वाहन आदि जला दिए गए हैं, संबंधित विभागों के अधिकारी उनके नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। यह कार्य पूरा होते ही मुआवजा राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैलाने के आरोप में 40 गिरफ्तार

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को हिंसा की अफवाह फैलाने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर-पश्चिम जिले में 22, रोहिणी में एक और दक्षिण दिल्ली में 18 लोग शामिल है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि कुछ ही घंटों में हिंसा से संबंधित अफवाह की 1880 कॉल्स आई थी। 


हालत ऐसी हुई कि जामिया नगर के बटला हाउस में अफवाह के बाद मची भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई। आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या का आरोपी निगम पार्षद हाजी ताहिर हुसैन अभी भी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed