फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal announce world class roads project for Delhi 400 crore rupees project to complete in a year

'यूरोप की तर्ज पर दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प, एक साल में पूरा होगा 400 करोड़ का प्रोजेक्ट'

Wed, 23 Oct 2019 08:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Oct 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
kejriwal announce world class roads project for Delhi 400 crore rupees project to complete in a year
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

अब राजधानी की सड़कें यूरोप की तर्ज पर खूबसूरत और चकाचक बनेंगी। सड़क किनारे हरियाली के साथ ही दस फीट चौड़ा आकर्षक फुटपाथ भी बनाया जाएगा। फुटपाथ पर बैठने के लिए फर्नीचर लगाए जाएंगे, जहां आप परिवार के साथ शाम बिता सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा मंगलवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में की। सीएम ने बताया कि फिलहाल पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर दिल्ली की नौ सड़कों के कायाकल्प की योजना तैयार की गई है। इसके कामयाब होने पर दिल्ली सरकार अपने अधीन आने वाली 1250 किमी लंबी सभी सड़कों को प्रोजेक्ट के दायरे में लाएगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की जिन सड़कों को पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर दोबारा डिजाइन करके बनाया जा रहा है। इसमें सड़कों का बॉटलनेक खत्म किया जाएगा। सड़कों के किनारे औसतन दस फीट चौड़ा फुुटपाथ रिडिजाइन करके तैयार किया जाएगा। फुटपाथ के बीच में हरियाली की पूरी व्यवस्था होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सड़कों के टेंडर पूरे, बाकी का जल्द  

सीएम ने बताया कि शुरुआती तौर पर नौ सड़कों की पहचान की गई है। इनमें से एम्स से आश्रम के बीच के स्ट्रेच का सोमवार को टेंडर कर दिया गया। जबकि लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक विकास मार्ग और मदर डेयरी से पंचमहल के बीच नरवाना रोड का टेंडर मंगलवार को किया गया। बची सड़कों का टेंडर नवंबर के अंत तक हो जाएगा।

400 करोड़ से चमकेंगी सड़कें
केजरीवाल ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट करीब 400 करोड़ रुपये का है। एक साल के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। पॉयलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी की सभी 1260 किमी लंबी सड़कों का रि-डिजाइन किया जाएगा।

इस तरह होगा काम:
. सभी सड़कों का खत्म होगा बॉटल नेक
. तकनीक के सहारे हर इंच जमीन का होगा इस्तेमाल।
. औसतन दस फीट चौड़ा होगा फुटपाथ, रिडिजाइन करके बनाया जाएगा दिव्यांग फ्रेंडली
. फुटपाथ पर बीच-बीच में होगी ग्रीनरी।
. ऑटो व बैटरी रिक्शा के लिए होगा अलग से स्टैंड।
. नाली व नालों का दुबारा होगा निर्माण, नालों में होगी वाटर हार्वेस्टिंग।
. फुटपाथ पर लगेंगे स्ट्रीट फर्नीचर।
. चौराहों की रिडिजाइन, लैंड स्केलिंग।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

प्रोजेक्ट:
. तीन सड़कों का हुआ टेंडर।
. नवंबर के आखिर तक सभी सड़कों का टेंडर होगा पूरा।
. एक साल में हो जाएगा प्रोजेक्ट पूरा।
. हर किमी के लिए 7-10 करोड़ का होगा खर्च।
. करीब 400 करोड़ रुपये होगा पूरे प्रोजेक्ट पर खर्च।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प
1. वजीरपुर डिपो क्रॉसिंग से रिठाला मेट्रो स्टेशन
2. ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड, वेस्ट एन्क्लेव पीतमपुरा
3. मोदीनगर टी-प्वाइंट से पूसा रोड गोल चक्कर
4. नगर चुंगी से कड़कड़ी मोड़, विकास मार्ग
5. मदर डेयरी से पंचमहल, नरवाना रोड
6. मायापुरी से मोतीबाग जंक्शन, रिंग रोड
7. एम्स से आश्रम, रिंग रोड
8. अंबेडकर नगर से डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर
9. निगम बोध घाट से मैगजीन रोड क्रॉसिंग, आउटर रिंग रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed