केजरीवाल और सिसोदिया ने किया राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा, आईटीबीपी ने कोविड केयर केंद्रों में तैनात किए 30 डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Deputy Chief Minister Manish Sisodia visit Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital, in order to review #COVID19 preparedness. pic.twitter.com/d63V21N3Ky
— ANI (@ANI) July 6, 2020विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारे पास कुल साढ़े 15000 बेड हैं। अभी दिल्ली में 5100 मरीज हैं यानि अभी भी 10000 बेड खाली हैं। आईसीयू बेड को बढ़ाने पर हमारा ध्यान है पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे जो बढ़ाकर 200 बेड हो गए हैं।
आईटीबीपी ने दिल्ली सरदार पटेल और राधा स्वामी कोविड केयर केंद्र में तैनात किए 30 डॉक्टर
आईटीबीपी ने सोमवार को दिल्ली के राधा स्वामी व्यास और सरदार पटेल कोविड केयर केंद्र में 30 नए डॉक्टरों को तैनात किया है। इन डॉक्टरों को कोविड केंद्र पर ही इनकी पहली पोस्टिंग मिली है।
We are extremely proud to be serving the nation at the time of #COVID19 crisis. We will put our best efforts to save the country and its people: Sagardeep Grewal, Assistant Commandant, Medical Officer, ITBP https://t.co/IAgBLJz1KA pic.twitter.com/OhjNCmPDnD
— ANI (@ANI) July 6, 2020
आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी सागरदीप ग्रेवाल ने कहा कि हमें कोरोना संकट के समय राष्ट्र की सेवा करने पर बेहद गर्व है। हम देश और देशवासियों को बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।