{"_id":"5c6685adbdec224c7f23cf5c","slug":"kejriwal-and-kirti-azad-take-back-their-allegation-against-ddca-court-dispose-off-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का यूटर्न: DDCA के खिलाफ दिए बयान को लिया वापस, कीर्ति आजाद का भी मानहानि केस हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का यूटर्न: DDCA के खिलाफ दिए बयान को लिया वापस, कीर्ति आजाद का भी मानहानि केस हुआ खत्म
Fri, 15 Feb 2019 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से सांसद बने कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वे क्रिकेट निकाय डीडीसीए के खिलाफ अपने बयान वापस ले रहे हैं और संस्था के साथ मानहानि के मामले को आपस में सुलझा रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल और भाजपा से निलंबित सांसद आजाद दोनों ने न्यायमूर्ति आर एस एंडलॉ को बताया कि वे क्रिकेट निकाय डीडीसीए के खिलाफ की गई अपने कथित मानहानिकारक बयान वापस ले रहे हैं। डीडीसीए ने इसके जवाब में अदालत से कहा कि वह उनके खिलाफ किये गये 5 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा वापस ले रही है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एंडलॉ ने उनके बयान पर संज्ञान लेते हुये डीडीसीए के मानहानि के मुकदमे का निपटारा कर दिया।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल के वकील अनुपम श्रीवास्तव ने अदालत में डीडीसीए के वकील प्रदीप छिंद्रा को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि क्रिकेट की संस्था के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था संबंधी बयान वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत में इसका कोई कारण नहीं बताया गया कि दोनों डीडीसीए के खिलाफ अपने बयान को वापस क्यों ले रहे हैं।