फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal advises newly elected councilors not to take money and left party

नवनिर्वाचित पार्षदों को केजरीवाल की नसीहत- पैसे लेकर दूसरी पार्टी में गए तो नहीं रहोगे सुखी

Fri, 28 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
  kejriwal advises newly elected councilors  not to take money and left party
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित पार्षदों से पहली मुलाकात में पार्टी संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नसीहत दी है कि दूसरी पार्टियों से पैसे लेकर अगर आप को धोखा दिया तो पैसा फबेगा नहीं। भगवान पीड़ा देकर सारे पैसे खर्च करवा देगा। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पार्टी के पूर्व दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय के साथ केजरीवाल अपने आवास पर पार्षदों के साथ बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पार्षदों को पार्टी नहीं छोड़ने की शपथ भी दिलाई।  
विज्ञापन

    
केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम पर दलबदल कानून लागू नहीं होता। ऐसे में दूसरी पार्टियां पैसा देकर तोड़ने की कोशिशें करेंगी। लेकिन आप एक पवित्र आंदोलन से निकली पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी ने धोखा दिया तो समझना कि लोगों की उम्मीद और भगवान को भी धोखा दे रहे हो। इससे सुखी नहीं रह पाओगे। पैसे फबेंगे नहीं। भगवान सारे पैसे वापस ले लेगा। इस दौरान पीड़ा भी होगी। अगर कोई प्रलोभन देता है तो उसका स्टिंग कर लेना। बाद में उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

पहले कार्यकर्ताओं का काम करें पार्षद

  kejriwal advises newly elected councilors  not to take money and left party
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

केजरीवाल ने पार्षदों से कहा कि सबसे पहले कार्यकर्ताओं के काम करना। पार्टी के किसी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करना। वहीं, पार्षदों को विधायकों से बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निगम में बहुत भ्रष्टाचार है। खुद ईमानदार रहने के साथ आसपास हो रहे भ्रष्टाचार पर भी नजर रखना। 

आखिर में सभी पार्षदों को शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने भगवान को हाजिर-नाजिर मानकर शपथ लेता हूं कि कभी भी अपनी पवित्र पार्टी, आंदोलन को धोखा नहीं दूंगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed