फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal accused of taking illegal funds

'सरकारी पद रहते अवैध धन लेते थे केजरीवाल'

Tue, 03 Feb 2015 09:57 AM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal accused of taking illegal funds

लॉयर्स वाइस नामक संस्था ने अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पद पर रहते परिवर्तन नामक संस्था से प्रति माह 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि केजरीवाल ईमानदारी का दावा करते हैं वहीं, उनका ऐसा रवैया रहा है।

विज्ञापन


वकीलों की संस्था लॉयर्स वाइस के अध्यक्ष अधिवक्ता के के त्यागी व सचिव नीरज कुमार ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि केजरीवाल के सहयोगियों ने कोर्ट के समक्ष एक मामले में दिए बयान में साफ कहा है कि केजरीवाल उक्त संस्था से वर्ष 2003 से 2006 तक प्रति माह 25 हजार रुपये लेते रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अवधि में केजरीवाल सरकारी पद पर कार्यरत थे। स्पष्ट है कि उन्होंने गैरकानूनी रूप से पैसे लिए। इसी प्रकार वे अपनी सहयोगी संतोष कोली को चार हजार रुपये दे रहे थे यानी न्यूनतम वेतन देने के मामले का भी उल्लंघन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने की केजरीवाल की शिकायत

Kejriwal accused of taking illegal funds

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल थे। शिकायत में कहा गया है कि आप द्वारा भाजपा के विज्ञापन में प्रयुक्त शब्दों का अनावश्यक रूप से अर्थ लगाकर भाजपा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed