फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal accused lg that to become the Vice-President, Najeeb Jung has sold his soul to Modi

'LG नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए मोदी को बेची अपनी आत्मा'

Thu, 08 Dec 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
kejriwal accused lg that to become the Vice-President, Najeeb Jung has sold his soul to Modi
नजीब जंग और केजरीवाल

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से हमेशा ही छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिर से उनपर हमला बोला।

विज्ञापन


केजरीवाल ने नजीब जंग को हिटलर की तरह बताया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एलजी अपने आका मिस्टर मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चलते हुए हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं।'
विज्ञापन



बता दें कि एलजी पर यह हमला उन्होंने डीसीडब्ल्यू में सदस्य ‌सचिव की नियुक्ति के कारण किया है। दरअसल जंग ने मंगलवार को दिलराज कौर को ‌दिल्ली महिला आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।

'मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्ज़ी कर लें'

kejriwal accused lg that to become the Vice-President, Najeeb Jung has sold his soul to Modi
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

एक अखबार की क्लिपिंग शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि, 'नजीब जंग ने उप राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे,जंग जो मर्ज़ी कर लें।'

केजरीवाल पहले भी उपराज्यपाल जंग पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगा चुके हैं। इसके पीछे उन्होंने एलजी की उप राष्ट्रपति बनने की इच्छा की बात कही है। बता दें कि वर्तमान उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है।

वहीं एलजी के इस कदम के बाद ‌द‌िल्ली मह‌िला आयोग की अध्यक्ष स्वात‌ि माल‌िवाल ने भी बुधवार(7 द‌िसंबर) को ट्वीट कर एलजी पर हमला बोला। उन्होंने ल‌िखा, 'जिस WCD Secretary को नोटिस भेजते थे महिला स्थिति, नारी निकेतन सुधार के लिए, आज वो MS बन हमारे file sign करेंगी। LG DCW का गला घोंट रहे है।'



उन्होंने माल‌िवाल ने आगे ट्वीट क‌िया, 'LG साहब ने हद्द कर दी। और कितना अत्याचार करेंगे DCW पे। जिस राज्य के महिला आयोग का गला LG घोंट रहे हो, उस राज्य की महिलाओं की क्या सुरक्षा?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed