फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejri claims roads built with new technology cost will be reduced by 30 percent

केजरी का दावा, नई तकनीक से बनेंगी सड़कें, 30 प्रतिशत कम आएगी लागत

Mon, 18 Nov 2019 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Kejri claims roads built with new technology cost will be reduced by 30 percent
रिठाला में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सड़कें और बेहतर होंगी। सड़क निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल दिल्ली सरकार करेगी। 30 प्रतिशत कम लागत से बेहतर सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह बात रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क नवनिर्माण के लिए पुरानी सड़क को तोड़ा जाएगा। टूटे हुए मैटेरियल का इस्तेमाल नई सड़क के निर्माण में किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य की लागत में 30 फीसदी की कटौती होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के रोहिणी के सेक्टर-5, 6, 11, 16 और 17 के अंतर्गत आने वाली 9, 13, 24 व 30 मीटर सड़कों के निर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर यह भी कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए पहले टूटी हुई सड़क के मैटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। नई तकनीक से सड़क निर्माण के बाद लोगों के घर नीचे होने और सड़क ऊपर होने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक कॉलोनी में गया था। मैंने लोगों से पूछा कि सड़क बनवा दूं। लोगों ने कहा नहीं, सड़क बनेगी तो वह मकान से ऊपर हो जाएगी। फिर सड़क का पानी घर में आ जाएगा। उसी दिन मैंने सोच लिया कि अब नई तकनीक से ही दिल्ली की सड़कें बनेंगी।

मैंने जहाज नहीं खरीदे, महिलाओं की यात्रा मुफ्त की
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने इस बात के लिए खूब हंगामा किया। लोग पूछते हैं पैसा कहां से आता है, लेकिन वह भूल जाते हैं कि उनके ही शासित एक राज्य के मुख्यमंत्री ने 191 करोड़ का जहाज अपने लिए खरीदा। मैंने अपने लिए जहाज नहीं खरीदा, बल्कि बहनों की यात्रा मुफ्त की। अगर मैं अपने लिए जहाज खरीदता तो विपक्ष को तकलीफ नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने पर भी विपक्ष परेशान है। 
 

साफ पानी घर-घर पहुंचेगा, यमुना की सफाई होगी 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे रोकना नहीं है। हमें पानी सप्लाई की मोटर हटानी है। साफ पानी घर-घर पहुंचेगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। अगले चार-पांच साल में घर-घर पानी जाएगा। लंदन, पेरिस में लोग नलके से पानी पीते हैं। वहीं की तरह दिल्ली में भी व्यवस्था होगी। यमुना की चार-पांच साल में सफाई करा देंगे।

जो दुनिया में नहीं हुआ, वह केजरीवाल सरकार ने किया : सतेंद्र जैन
लोक निर्माण मंत्री सतेंद्र जैन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर कहा कि दुनिया में आज तक उतने काम नहीं हुए, जितने पांच साल में दिल्ली में हुए। पांच साल में पूरे भारत में इतने प्राथमिक हेल्थ सेंटर नहीं बने, जितने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खुले। 2.80 लाख सीसीटीवी कैमरे कहीं नहीं लगे। दिल्ली में दो लाख स्ट्रीट लाइट लगने जा रही हैं। विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि रोहिणी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने चालीस करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए हैं। 15 साल से सड़क निर्माण इस क्षेत्र में नहीं हुआ। जल्द ही बेहतर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए गुल्लक का पैसा दिया
कार्यक्रम के दौरान दो बच्चियों ने मंच पर पहुंचकर अपनी गुल्लक में जमा पैसे मुख्यमंत्री को दिए। परी और रिमझिम नाम की बच्चियों ने मुख्यमंत्री को गुल्लक भेंट कर कहा कि इन पैसों को बेहतर शिक्षा के लिए उपयोग किया जाए, ताकि ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़े।

सड़क निर्माण पर 50 करोड़ खर्च होंगे
मुख्य अभियंता मथुरा प्रसाद ने बताया कि 50 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। 10 करोड़ रुपये से 19 सड़कें बनेंगी, जिसकी लंबाई 13 किलोमीटर होगी। 40 करोड़ से मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सड़क निर्माण किया जाएगा। सड़क खरोची जाएगी, फिर निकले हुए मैटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed