फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kedarnath temple to be built in Burari CM Pushkar Singh Dhami laid the foundation stone

Delhi: बुराड़ी में बनेगा केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास

Thu, 11 Jul 2024 09:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jul 2024 09:19 AM IST
सार

बाहरी दिल्ली इलाके में जल्द ही लोगों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन होंगे। इसके लिए बुराड़ी में श्री केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को मुख्य अतिथि के तौर पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Kedarnath temple to be built in Burari CM Pushkar Singh Dhami laid the foundation stone
बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली इलाके में जल्द ही लोगों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन होंगे। इसके लिए बुराड़ी में श्री केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को मुख्य अतिथि के तौर पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री 1008 निरंजनी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी भी मौजूद रहे। इस दौरान केदारनाथ धाम से लाई गई पवित्र शिला की भी पूजा की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे सभी पौराणिक ग्रंथों में मिलता है और इसका संबंध महाभारत काल से है। इस पवित्र भूमि पर उत्तराखंड और सनातन संस्कृति के मूल परिचायक, दयानिधान बाबा केदारनाथ जी का यह धाम निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारी संस्कृति और शाश्वत आस्था का आधुनिक प्रतीक बनेगा। मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा, बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से देश की राजधानी में एक दिव्य और भव्य मंदिर बनेगा। श्री 1008 निरंजनी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि दिल्ली में इस मंदिर का निर्माण होने से अधिक से अधिक भक्त बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन


श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में केदारनाथ धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इस आस्था को ध्यान में रखते हुए इस ट्रस्ट की स्थापना की और दिल्ली में बाबा केदारनाथ को समर्पित एक भव्य मंदिर के निर्माण का लक्ष्य रखा। इस मंदिर के निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखते हुए चुनी जाएगी। इस तीन एकड़ भूमि पर चार धाम स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed