{"_id":"5d10ec118ebc3e7c7c01c9dd","slug":"kashmiri-taxi-driver-returns-lost-bag-of-ten-lakh-cash-to-two-tourist-in-kulgam-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की पेश की मिसाल, कश्मीरी ड्राइवर ने 10 लाख कैश से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की पेश की मिसाल, कश्मीरी ड्राइवर ने 10 लाख कैश से भरा बैग लौटाया
Mon, 24 Jun 2019 09:05 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी ड्राइवर
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक यात्री ने अपना नकदी से भरा बैग और कुछ जरूरी सामान अहर्बल वाटर फॉल के पास खो दिया। वहां मौजूद एक कश्मीरी टैक्सी ड्राइवर तारीक अहमद नाइकू को यह बैग मिला। जिसके बाद उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए वह बैग पर्यटक गुलाम मोहम्मद को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
पर्यटक गुलाम मोहम्मद ने बताया कि वह भोपाल से कश्मीर घूमने आया था। वह शुक्रवार को कुलगाम के अहरबल वॉटर फॉल पहुंचा था, जहां उसका यह बैग खो गया। बैग में दस लाख रुपए नकद और कुछ जरूरी सामान के साथ तीन मोबाइल फोन मौजूद थे।
विज्ञापन
कश्मीरी टैक्सी ड्राइवर तारीक ने बताया कि वह अहरबल से शुक्रवार को लौट रहा था कि उसे एक बैग सड़क किनारे पड़ा मिला। जब उसने यह बैग उठाकर देखा तो उसमें तीन छोटे-छोटे पाउच में नकदी, तीन मोबाइल व जेवरात मौजूद थे, जिसके बाद उसने बैग में मौजूद मोबाइल के द्वारा यात्री से सम्पर्क किया और यह बैग वापस लौटाया।
विज्ञापन
कश्मीर टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी को देखते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में तारीक की ईमानदारी को लेकर तारीफ की है।