फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmiri student says Mannan Wani not celebrated mourning meeting in AMU

कश्मीरी छात्रों ने लगाया आरोप, कहा- एएमयू में मन्नान वानी की नहीं मनाई शोक सभा

Sun, 14 Oct 2018 12:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri student says Mannan Wani not celebrated mourning meeting in AMU
mannan wani

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में पूर्व छात्र व आतंकी मन्नान वानी की शोक सभा आयोजित नहीं की गई थी। बल्कि कैंपस में कश्मीरी छात्रों को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। इसको लेकर कश्मीरी छात्रों ने चेतावनी दी है कि देशद्रोह का मुकदमा व निलंबन वापस नहीं लिया गया तो 17 अक्तूबर को सर सैय्यद दिवस के मौके पर 12 सौ कश्मीरी छात्र अपनी डिग्री विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंपकर कश्मीर लौट जाएंगे।

विज्ञापन


एएमयू के कश्मीरी छात्रों ने केंद्र सरकार व विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजे पत्र में प्रबंधन पर ही सवाल उठाए हैं। कश्मीरी छात्रों का कहना है कि कैंपस में उस दिन हम बैठकर आपस में मुन्नाव वानी के मसले पर बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


यहां कोई शोक सभा नहीं आयोजित की गई थी। इसी बीच कुछ छात्रों ने कश्मीर घाटी में मुन्नान वानी की मौत व घटना को लेकर हमें जिम्मेदार ठहरा दिया। हम पर कुछ छात्रों ने हमला किया। कश्मीरी छात्रों के खिलाफ हर जगह निंदा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा से भविष्य संवारने आए थे  

जबकि एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र भी इसी कैंपस का हिस्सा हैं। हम कैंपस का माहौल अशांत नहीं करना चाहते हैं। प्रबंधन ने बिना कोई जांच के दो कश्मीरी छात्रों को निलंबित और सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि दो छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

छात्रों का कहना है कि उच्च शिक्षा की चाह में घाटी से दूर एएमयू में पढ़ाई करने आए हैं। लेकिन कुछ समय से कश्मीरी छात्रों के प्रति कैंपस में रवैया बदल रहा है। हमें संदेह की नजर से देखा जाता है। हम तो उच्च शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारने आए हैं, ताकि अच्छी नौकरी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed