फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kashish khan of Faridabad will make film based on haryana

फरीदाबाद की कशिश हरियाणा से जुड़ी घटनाओं पर बनाएंगी फिल्म

Wed, 18 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
kashish khan of Faridabad will make film based on haryana
kashish khan - फोटो : अमर उजाला

अपने अभिनय से छाप छोडने वाली फरीदाबाद की कशिश खान अब बॉलीवुड जगत में फिल्म निर्माता के रूप में कार्य करती नजर आएंगी। वह हरियाणा से जुड़ी घटनाओं पर अपनी फिल्में बनाएंगी। कशिश खान के प्रोडक्शन हाउस में जल्द ही तीन फिल्में बनने वाली है।

विज्ञापन



कशिश ने वर्ष 2010 में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। उसके बाद मुंबई टू गोवा कॉमेडी फिल्म, बाबर और अंडर-ट्रायल समेत एक दर्जन फिल्मों में अभिनय किया। कशिश ने बताया कि वांटेड और राउडी राठौर फिल्म के निर्देशक और फिल्म अभिनेता प्रभु देवा के निर्देशन में अपनी पहली फिल्म का निर्माण शुरू किया है। यह फिल्म हरियाणा से जुड़ी घटनाओं पर आधारित होगी। दूसरी फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता और तीसरी फिल्म धुव्र लाठर के निर्देशन में बननी है। 
विज्ञापन



कशिश की मां बशीरी खान ने बताया कि वह मेवात के साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। उन्होंने कशिश को बाकी बच्चों की तरह आगे बढने का मौका दिया। वह अब तक सौ वीडियो एलबम में काम कर चुकी हैं। शुरुआत में इसका अभिनय इतना अच्छा नहीं था, लेकिन लगातार प्रयास करने के बाद वह निरंतर सफलता की सीढ़ी चढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed