फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karva chauth celebration know subh muhrat and time of pooja

करवा चौथ आज, महिलाएं निर्जला व्रत रख इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Thu, 17 Oct 2019 06:51 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 17 Oct 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
karva chauth celebration know subh muhrat and time of pooja
करवा चौथ शुभ मुहूर्त

देशभर में सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी । रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद वे पति का चेहरा देखकर अपना उपवास पूरा करेंगी। अबकी बार करवा चौथ पर ग्रहों का शुभ संयोग भी है। रोहिणी नक्षत्र में मंगल का योग शुभ है।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, वृश्चिक, मेष, मीन और इनकी मित्र राशियों के लिए यह विशेष लाभकारी होगा। विशेषज्ञों ने बताया कि जिन महिलाओं का पति के साथ विवाद है, अगर वे इस बार करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो उनका दांपत्य जीवनअच्छा होगा। दंपती के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। पूजा का मुहूर्त शाम 5:48 से 6:58 बजे तक होगा। बुधवार को बाजारों में करवा चौथ के लिए खासी रौनक रही। हाथों में मेहंदी लगाए महिलाएं खरीदारी करती दिखीं।
विज्ञापन


कई दुकानों में करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को खास उपहार भी दिए जा रहे थे। कुछ महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही थी। कई महिलाएं हाथों के साथ और पैरों पर भी मेहंदी लगवाती नजर आईं। नई दिल्ली स्थित हनुमान मंदिर और कनॉट प्लेस पर महिलाओं की भारी भीड़ थी। खान मार्केट, लक्ष्मी नगर, चांदनी चौक, रोहिणी सेक्टर-11,पीतमपुरा, जीके, सीआर पार्क आदि इलाकों में भी ऐसा ही नजारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान, उन महिलाओं में खासा उत्साह था, जिनके विवाह का यह पहला साल है। मेहंदी से हाथ पर बने डिजाइन के बीच कोई महिला पति का नाम लिखवा रही थी तो कोई अपने और पति के नाम के पहला अक्षर। इस दौरान जगह-जगह मिट्टी से निर्मित डिजाइनदार करवे भी बिकते दिखे।

सभी महिलाओं में अलग दिखने की चाह

करवा चौथ पर सखियों में सबसे अलग दिखने के लिए महिलाओं की हफ्तों से चल रही तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। एसेसरीज, पार्लर के साथ ही महिलाओं ने तैयारियां पूरी की। वहीं पतियों ने भी गिफ्ट गैलरी में जमकर खरीदारी की। बुधवार को हर गली, चौराहों और ब्यूटी पार्लर में मेहंदी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। मेहंदी लगाने के दाम दोपहर बाद 700 रुपये तक वसूले गए। 

अखंड अखंड सौभाग्य की होगी कामना :

करवा चौथ पर दिन में महिलाएं मिट्टी के गणपति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं। अखंड सौभाग्य की कामना होती है और शाम को चांद को देखकर व्रत खोलती है। इस दिन गणपति की पूजा करके महिलाएं सास और जेठानी को बायना देकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेती हैं। शाम को चांद की पूजा करके व्रत खोला जाता है। महिलाओं के मुताबिक चांद को छलनी से देखने के पीछे भी कहानी है। ऐसा करने का मतलब है कि पति सबसे पहले हैं। चांद को भी देखने के लिए एक ओट का सहारा लिया जाता है।

 

करवा चौथ लाएगा रिश्तों में मिठास

करवा चौथ पर सजनियां चांद के दीदार संग पति की लंबी आयु के साथ ही रिश्तों में मिठास का तोहफा भी पाएंगी। पंडित अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। रोहिणी नक्षत्र होने के कारण पति-पत्नी के संबंधों में मिठास घुलेगी और लगाव बढ़ेगा। इस बार चांद रात 08 बजकर 11 मिनट पर दिखाई देगा। वहीं शाम को पूजा का समय 5:50 से 7:06 बजे तक रहेगा। 

सास देंगी सरगी, तो बहु बयाना :

करवाचौथ पर सास द्वारा बहु को सरगी देने और बहु द्वारा सास को बयाना देने का रिवाज है। एक दिन पहले बहू रानी को सरगी देने के लिए सासू मां की तैयारियां भी पूरी हुई। सासू मां करवाचौथ पर बहू को सरगी देंगी। वहीं बहू सासू मां को बयाना देकर आशीर्वाद लेंगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed