फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karnataka Chief Minister hd Kumaraswamy praised cm Arvind Kejriwal

कुमारस्वामी ने केजरीवाल की तारीफ में पढ़े कसीदे, अधिकारियों को दी दिल्ली सरकार से सीख लेने की सलाह

Tue, 04 Sep 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Chief Minister hd Kumaraswamy praised cm Arvind Kejriwal
फाइल फोटो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। कुमारस्वामी देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों से काफी प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के धुर-विरोधी हैं। कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार के काम-काज को लेकर सवाल उठाती रहती है।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस के सहयोग से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अपने अधिकारियों को केजरीवाल सरकार से सीख लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू की गई व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए हैं, उन्होंने अपने अधिकारियों को सीखने की सलाह दी है। सीएम कुमारस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कर्नाटक में भी शिक्षा व्यवस्था में तेजी से सुधार होना चाहिए।

केजरीवाल की तारीफ कर राजनीति में हलचल पैदा कर दी

Karnataka Chief Minister hd Kumaraswamy praised cm Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल
इसलिए सीएम कुमारस्वामी ने अपने अधिकारियों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार का मिसाल दी है। सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने संबंधित एक रिपोर्ट मांगी हैं। आपको बता दें कि कुमारस्वामी कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में भी अच्छी शिक्षा व्यवस्था बच्चों को दिलाने की कोशिश में है। 

इसलिए अधिकारियों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसको लेकर ही उन्होंने केजरीवाल की तारीफ कर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।कुमारस्वामी ने बैठक के साथ अधिकारियों की कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष रुप से जोर दे रही है। शिक्षा को लेकर सरकार किसी से कोई समझौता नहीं करेगी। 

Karnataka Chief Minister hd Kumaraswamy praised cm Arvind Kejriwal
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के स्कूलों को लेकर उठाए गए कदमों की स्टडी करें और फिर शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए उठआए जाने वाले कदम को लेकर रिपोर्ट तलब की है।  

वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी अनुभव साझा करने पर सहमति जता दी है। केजरीवाल ट्वीट किया है कि दिल्ली सरकार कर्नाटक सरकार के साथ अपने अनुभव साझा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed