फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karna heat death of babies in the womb are

गर्मी के कारण्ा गर्भ में ही हो रही शिशुओं मौत

Sat, 21 Jun 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jun 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Karna heat death of babies in the womb are

भयंकर गर्मी का रिकार्ड दिनों-दिन टूट रहा है। शनिवार को सुबह से ही आसमान से जैसे आग बरसने लगी। गर्म हवा और उमस के चलते जैसे हाहाकार मच गया। उमस भरी गर्मी के चलते पंखे जहां आग उगल रहे हैं, वहीं कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों में प्रतिदिन हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बाजारों से ग्राहक गायब हैं। ऐसे में कारोबार भी एक चौथाई रह गया है। गर्मी के सितम से अब गर्भस्थ शिशु भी प्रभावित होने लगे हैं। सरकारी अस्पताल के आंकडे़ बताते हैं कि विगत 15 दिनों के दौरान ही 30-33 सप्ताह के 3 गर्भस्थ शिशुओं की गर्भ में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


डाक्टरों का कहना है कि हाइपोग्लाइसिमिया की वजह से यह मौत हो रही है। अत्यधिक गर्मी की वजह से गर्भवती महिलाओं के शरीर में ग्लूकोज और पानी की कमी हो जा रही है। इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला अस्पताल में डासना गेट से आई एक महिला मरीज का मामला सामने आया। इसमें 33 हफ्ते तीन दिन का बच्चा पेट में ही मर गया था। महिला का किसी प्राइवेट डाक्टर से इलाज चल रहा था।

महिला अस्पताल की सीएमएस और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना गुप्ता ने बताया कि पिछले पंद्रह दिन में ऐसा तीसरा मामला सामने आया है। गर्मी की वजह से हाइपोग्लाइसिमिया की वजह से ऐसा हो रहा है। इसलिए गर्भवती महिलाओं की सलाह है कि शरीर में पानी और ग्लूकोज की कमी न होने दें।


अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। शर्बत, नींबू पानी, शेक आदि का सेवन करें और अगर कोई भी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

उल्टी दस्त के मरीजों में हो रहा लगातार इजाफा
गर्मी की वजह से अस्पताल में हीट स्ट्रको, उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमएमजी अस्पताल में महिला और बच्चा वार्ड दोनों फुल हैं। बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है। हीट स्ट्रोक के दो तीन मामले अस्पताल में रोजाना आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed