फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Mishra Open letter to the AAP organizer

दिल्ली: आप संयोजक को कपिल मिश्रा ने लिखा खुला पत्र

Wed, 17 Jul 2019 10:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Jul 2019 10:18 PM IST
सार

- अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में किया सवाल, पीएसी सदस्यों को भी भेजी शिकायत की कापी

विज्ञापन
Kapil Mishra Open letter to the AAP organizer
कपिल मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों को खुला पत्र लिखा है। इसमें कपिल मिश्रा ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है कि क्या उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की कोई शिकायत है। ऐसा है तो उन्हें शिकायत की कॉपी उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने सवाल किया कि क्या कभी पार्टी ने उनके खिलाफ ऐसी किसी शिकायत को संज्ञान में लिया है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सके। कपिल मिश्रा ने लिखा है कि क्या कभी किसी बैठक में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का मामला आया था और पार्टी ने इस पर फैसला भी कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा है तो उसका भी दस्तावेज मुहैया कराया जाए। कपिल मिश्रा ने कहा कि उनके खिलाफ विधानसभा में चल रही कार्रवाई पार्टी के संविधान के खिलाफ है। बगैर नोटिस दिए और उनका पक्ष जाने पार्टी उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती।


मार्शल से बाहर निकलवाने का आरोप
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में सुनवाई के दौरान बुधवार को उन्हें मार्शल से बाहर निकलवा दिया गया। साथ ही, उन्होंने तीन शपथ पत्रों के जरिये विधानसभा अध्यक्ष को जवाब दे दिया। कपिल के मुताबिक, विधायक सौरभ भारद्वाज की याचिका कानूनन सुनने योग्य ही नहीं है। उन्होंने सौरभ भारद्वाज पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed