विधानसभा में केजरीवाल की अटेंडेंस 10% से कम, कपिल मिश्रा पहुंचे कोर्ट बोले-अब्सेंट हों तो कटे सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री को विधानसभा में खराब उपस्थिति के लिए पहले ही चेता चुके आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा आज हाईकोर्ट पहुंच गए। कपिल मिश्रा ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ कम अटेंडेंस को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट भी सुनवाई के लिए तैयार है।
कपिल मिश्रा का कहना है कि केजरीवाल सरकार विधानसभा सत्र बुलाती है, विशेष सत्र भी बुलाती है लेकिन मुख्यमंत्री उससे नदारद रहते हैं। कपिल ने पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान यह चेतावनी भी दी थी कि अगर मुख्यमंत्री सदन में नहीं आए तो वह कोर्ट भी जाएंगे।
यही वजह है कि आज कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ सदन में कम उपस्थिति दर्ज कराने के लिए केस किया। अदालत इस मामले की सुनवाई मंगलवार को कर सकती है।
'सीएम की सदन में हाजिरी 10% से भी कम है'
कपिल ने कहा कि सीएम की सदन में हाजिरी 10% से भी कम है और उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और सीलिंग के मुद्दे पर बुलाया गया विशेष सत्र पूरी तरह मिस कर दिया। वह सदन में केवल 2 घंटे के लिए थे। यह दिल्ली के उन लोगों का अपमान है जिन्होंने केजरीवाल को वोट दिया है। अगर वो विधानसभा में नहीं आते हैं तो उनकी सैलरी काटी जाए।
CM's attendance is less than 10% in assembly & he totally missed special sessions for full statehood&sealing. He was there for 2 hrs. It's an insult to votes people of Delhi have given . If he isn't attending assembly his salary should be cut: Kapil Mishra, Delhi MLA on Delhi CM pic.twitter.com/ZBNkj8PqGC
— ANI (@ANI) June 11, 2018