कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के एक रि-ट्वीट पर कसा तंज, आज देंगे जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल मिश्रा ने चुनौती दी है कि इस खुलासे से केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश होगा। साथ ही एक बार फिर साबित हो जाएगा कि केजरीवाल की हवाला कारोबारियों से साठगांठ है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर किया।
इसमें खुद को मुकेश शर्मा बताते हुए एक व्यक्ति ने दावा किया कि जिन चार कंपनियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को 50-50 लाख रुपये के चार चेक दिए थे, उसके मालिक वही हैं। अभी तक इन कंपनियों को फर्जी बताया जा रहा था।
केजरीवाल के री-ट्वीट का जवाब कपिल मिश्रा ने भी ट्विटर पर दिया
उस वक्त मौके पर कोई कंपनी मिली भी नहीं थी। इसी के आधार पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हवाला कारोबारियों के साथ साठगांठ का आरोप लगाया था। चुनावों के वक्त सामने न आने के बारे में मुकेश शर्मा का कहना है कि मामला राजनीतिक हो गया था, इसलिए उन्होंने खुद ही मना कर दिया था कि वहां कोई कंपनी नहीं है।
हालांकि, उनका कहना है कि आप की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने चंदा दिया था। उनकी आप के किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई थी। बाद में मामला तूल पकड़ने पर उन्होंने पार्टी के तत्कालीन सचिव पंकज गुप्ता से मुलाकात की थी।
उधर, अरविंद केजरीवाल के री-ट्वीट का जवाब कपिल मिश्रा ने भी ट्विटर पर दिया। मिश्रा ने लिखा कि केजरीवाल ने एक वीडियो वायरल किया है। इसके जवाब में शुक्रवार सुबह 9 बजे केजरीवाल के सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश करूंगा। उन्होंने आगे लिखा कि केजरीवाल आईआरएस रहे हैं। कानून जानते हैं, अगर हिम्मत होगी तो वह खुलासे का जवाब देंगे।