फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra claims new allgeations that arvind kejriwal has connection with hawala

फिर केजरीवाल पर फूटा कपिल बम, बोले-ऐसे चुप जैसे मुंह में दही जमा हो

Fri, 19 May 2017 04:35 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 19 May 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra claims new allgeations that arvind kejriwal has connection with hawala
Kapil Mishra, Arvind Kejriwal
दिल्ली के जल मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद से कपिल मिश्रा ने आज फिर केजरीवाल पर जमकर आरोप दागे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कपिल ने आम आदमी पार्टी में हवाला का पैसा होने का आरोप लगाया। हालांकि कपिल मिश्रा को बीच कांफ्रेंस से लोकपाल ने बुला लिया। लोकपाल ने उन्हें आदेश दिया कि वो बिना देर किए पत्रकार वार्ता छोड़कर लोकपाल दफ्तर पहुंचें।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें- कपिल का नया आरोप, केजरीवाल ने कालेधन को सफेद करने के लिए किया नोटबंदी का विरोध
विज्ञापन


केजरीवाल माफ‌िया हैं उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा
कपिल मिश्रा ने एक बार फिर कंपनियों ंको फर्जी बताते हुए उनके लेटर हेड जारी किए और बड़े उग्र अंदाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथ में हैं, वह हर हाल में तिहाड़ जाएंगे। वो हेम प्रकाश शर्मा को बचा रहे हैं। कपिल ने तमाम खुलासों के बाद कहा कि इनके बाद मेरी हत्या करवाई जा सकती है। केजरीवाल माफिया हैं और उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ऐसे चुप हैं जैसे उनके मुंह में दही जमा हो
कपिल‌ मिश्रा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी से सवाल पूछे थे और अब तक किसी का जवाब नहीं मिलाव है। ‌उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनके सवालों पर केजरीवाल ऐसे चुप हैं जैसे उनके मुंह में दही जमा हो। कपिल का ये भी आरोप है कि जिस व्यक्ति को ये कहकर आम आदमी पार्टी सामने लाई है कि उसने दो करोड़ का चंदा दिया है वो गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि केजरीवाल सोशल मीडिया पर गलत वीडियो चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक आईआरएस अफसर रह चुके हैं इसलिए क्या काम कैसे करना है उन्हें पता है।


मुकेश कुमार 2017 में बने कंपनियों के डायरेक्टर और चंदा मिला 2014 में
कपिल मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट कर दिया है कि मुकेश कुमार ने उन्हें दो करोड़ रुपए दिए हैं अब उन्हें आईटी में जाकर यह बताना चाहिए। कपिल ने ये खुलासा किया कि मुकेश कुमार इसी साल 2017 में चारों कंपनियों के डायरेक्टर बने हैं, जबकि यह चंदा तो 2014 में दिया गया था।

हवाला कंपनी है मुकेश शर्मा की डेवल‌िन कारपोरेशन
उन्होंने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा को इनकम टैक्स और ईडी ढूंढ रहे हैं। डेवलिन कारपोरेशन एक हवाला कंपनी है, जिसके मालिक रोहित टण्डन हैं और इस कंपनी के मालिक हेमप्रकाश शर्मा हैं। कपिल का दावा था कि मुकेश कुमार की कंपनियों पर दिल्ली सरकार के काफी सारे नोटिस गए हुए हैं, यही कारण है कि वह अरविंद केजरीवाल की हर बात मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed