फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapashera police arrested a snatchers after an encounter kala bandar

Delhi Encounter: दिल्ली में 'काला बंदर' का था आतंक, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा; बाल-बाल बची हवलदार की जान

Fri, 13 Dec 2024 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी थी। यह घटना कापसहेड़ा इलाके की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Kapashera police arrested a snatchers after an encounter kala bandar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर दो गोली चला दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बदमाश के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कापसहेड़ा निवासी विपिन उर्फ काला बंदर (22) के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


बदमाश पर पहले से झपटमारी, चोरी और शस्त्र अधिनियम के नौ मामले दर्ज है। वह वसंत कुंज साउथ थाना इलाके के एक मामले में वांछित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कापसहेड़ा थाना पुलिस को 12 दिसंबर की रात विपिन के सलापुर खेड़ा इलाके में आने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने बताया कि बदमाश के पास हथियार भी है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने उस इलाके में घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश वहां से भागने लगा और बदमाश ने पिस्टल निकाल कर पुलिस टीम पर गोली चला दी। 


बदमाश ने दो राउंड गोली चलाई, जिसमें से एक गोली हवलदार के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। हवलदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और बदमाश पर गोली चलाई। एक गोली उसके पैर में लगी और बदमाश वहीं गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे से कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed