फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanwariyas started traveling towards Haridwar to bring Dak Kanwar

Kanwar Yatra: डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार की ओर कूच करना किया शुरू, कांवड़ियों में भारी उत्साह

Fri, 22 Jul 2022 12:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Jul 2022 12:52 AM IST
सार

शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर गंगोत्री व हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। वहीं बहुत से श्रद्धालु डाक कांवड़ में गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
Kanwariyas started traveling towards Haridwar to bring Dak Kanwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में गंगोत्री व हरिद्वार से पैदल चलकर कांवड़ में गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने के बीच वहां से डाक कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई इलाकों से बड़ी संख्या में डाक कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार से भजन बजाते व नृत्य करते हुए गंगोत्री व हरिद्वार की ओर कूच करना शुरू किया। उनका डाक कांवड़ लाने के लिए गंगोत्री व हरिद्वार जाने का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर गंगोत्री व हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। वहीं बहुत से श्रद्धालु डाक कांवड़ में गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं। डाक कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालु एक ग्रुप बनाते हैं और वे बारी-बारी से कांवड़ लेकर दौड़ते हैं। एक श्रद्धालु कांवड़ लेकर दौड़ता है और अन्य श्रद्धालु पीछे-पीछे चल रहे टैंपों में बैठे रहते हैं। डाक कांवड़ को लेकर खड़े होने की परंपरा नहीं है। डाक कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालु समय तय करते हैं।
विज्ञापन


राजधानी के प्रत्येक गांव व कॉलोनी से डाक कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं की टीम जा रही है। इसके अलावा हरियाणा व राजस्थान के श्रद्धालुओं की टीम भी राजधानी से गुजरती है। नजफगढ़ से डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रही टीम के सदस्य सतपाल ने बताया कि उन्होंने कांवड़ लाने का लक्ष्य 20 घंटे तय किया है, वहीं नांगलोई से डाक कांवड़ लाने के लिए जा रही टीम के प्रमुख कृष्ण के अनुसार वह 18 घंटे में हरिद्वार से आ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed