कांवड़ यात्रा: देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों संग गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़िये, बम-बम भोले के गूंजे जयकारे
शिव भक्त कांवड़िये भव्य झांकियों और गंगा जल के साथ उत्साहपूर्वक कदमताल कर रहे हैं। शिव भक्तों की टोली पवित्र झांकी जा रही हैं। किसी ने राम दरबार तो किसी ने अपने अनन्य गुरुदेव की झांकियां तैयार की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिव भक्त कांवड़िये आकर्षक और भव्य झांकियों के साथ गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। हजारों की तादात में कांवड़िये ईष्ट देवी-देवताओं के रूप में भगवान की दिव्य झांकियों को लेकर निकले हैं। हर किसी में भगवान शंकर की आस्था रची-बसी है।
दिल्ली मेरठ रोड भी इस समय कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। किसी में जात-पात को कोई भेदभाव नहीं। सेवादार बढ़-चढ़कर सेवा करना पुण्य समझ रहे हैं। हरिद्वार से मां गंगा मैया के चरणों से पवित्र गंगा लेकर आस्था के साथ कांविड़ये बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कदमताल कर हैं। शिव भक्तों की टोली पवित्र झांकी जा रही हैं। किसी ने राम दरबार तो किसी ने अपने अनन्य गुरुदेव की झांकियां तैयार की है। सड़कों पर अद्भूत नजारा हर किसी को मंत्र मुग्ध करता है। वहीं, सुंदर और बड़ी कांवड़ स्थानीय लोगों को लुभा रही है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों और टेंपो में डीजे और रंग बिरंगी कांवड़ रात के समय मनमोह रही है। युवाओं में सेल्फी और वीड़ियो बनाने की होड़ मची है। इसके अलावा गंग नहर स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए प्रशासनिक कैंप में भी सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जो कांवड़ियों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हर कोई सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।