{"_id":"a207afd205ec432cc181c73fb725ca5c","slug":"kant-s-insistence-organically-up-congressmen-at-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ जाने की जिद में कांग्रेसियों का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ जाने की जिद में कांग्रेसियों का बवाल
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 27 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के कांठ में हुए बवाल ने सियासी रंग ले लिया है। शनिवार को शांति मार्च लेकर कांठ जा रहे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने पर यूपी गेट पर बवाल हो गया। कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन
हाईवे पर बैठकर कांग्रेसियों ने एनएच-24 जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच गर्मागर्म बहस होती रही फिर भी नेता-कार्यकर्ता नहीं माने। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री, नसीब पठान, निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर और नगमा समेत 181 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पुलिस लाइन लाया गया, जहां से शाम सवा चार बजे मुचलका भरने के बाद सभी को छोड़कर दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े 10 बजे से यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा। यूपी गेट पर सुबह से ही एसपी सिटी शिवहरि मीणा, एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार, सीओ इंदिरापुरम अतुल कुमार, सीओ बार्डर अरविंद यादव, कमलेश बहादुर समेत पुलिस बल तैनात था।
दिल्ली से गाजियाबाद आ रही गाड़ियों को चेकिंग के बाद गाजियाबाद सीमा में प्रवेश दिया जा रहा था। सुबह 11 बजे के आसपास कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री, नसीब पठान, प्रदीप माथुर, निर्मल खत्री और नगमा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद स्थित कांठ में शांति मार्च निकालने के यूपी गेट पहुंचे।
पुलिस ने बैरिकेड़िंग लगाकर उन्हें आगे जाने से रोका, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड़ पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस बल ने रोका तो सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। इस दौरान एनएच-24 पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की की भी नौबत आ गई।
कांग्रेसी नेता निर्मल खत्री नेताओं को कांठ जाने की मांग लेकर कार में बैठ गए लेकिन पुलिस ने उनकी कार रोक ली। इसके बाद में पुलिस ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बस में बैठाकर इन्हें गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया गया।
यहां भी कांग्रेसियों ने हंगामा किया। शाम करीब सवा चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार ने सभी का मुचलका भरवाने के बाद जाने दिया। इन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया।