{"_id":"64e0744914e738cd46067203","slug":"kanker-news-nedgaon-nala-is-in-spate-villagers-are-worried-due-to-lack-of-bridge-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: नेड़गांव नाला उफान पर, गर्भवती महिला के लिए गांव तक नहीं पहुंच पाई गाड़ी; पुल न होने से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: नेड़गांव नाला उफान पर, गर्भवती महिला के लिए गांव तक नहीं पहुंच पाई गाड़ी; पुल न होने से परेशान हैं लोग
Sat, 19 Aug 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:20 PM IST
सार
नेड़गांव निवासी सुमेस भीमा की पत्नी भुनेश्वरी भीमा का प्रसव होना था। सुमेस ने महतारी एक्सप्रेस का लाभ लेकर अस्पताल तक पहुंचने के लिए कॉल किया। गाड़ी जरूर आई लेकिन नाला पर पुल न होने के चलते गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
Kanker News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर के ग्राम पंचायत नाहगिदा का आश्रित गांव नेड़गांव को जोड़ने वाला नाला बिना पुल के है। बारिश को दिनों में यह नाला उफान पर रहता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नाले में उफान के चलते आवागमन पूरी तरफ बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
नेड़गांव निवासी सुमेस भीमा की पत्नी भुनेश्वरी भीमा का प्रसव होना था। सुमेस ने महतारी एक्सप्रेस का लाभ लेकर अस्पताल तक पहुंचने के लिए कॉल किया। गाड़ी जरूर आई लेकिन नाला पर पुल न होने के चलते गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी। गांव की मितानिन सुगर बाई व अन्य महिलाओं के माध्यम से गर्भवती महिला की हालात को देखते हुए गांव में ही प्रसव कराया गया। जिसके बाद दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को बाइक से महिला और नवजात बच्चे को बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उक्त नाला पुलविहीन होने के चलते हरसाल ग्रामीणों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। ज्यादा बारिश होने पर नेड़गांव नाला उफान पर हो जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाती है। लोग रोजमर्रा की सामग्री लेने में परेशान होने के साथ पंचायत मुख्यालय से कट जाते है। स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचना सम्भव नही हो पाता। ग्रामीण चाहते हैं कि नेड़गांव नाला को जल्द बनाया जाए ताकि परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन