फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Case What happened after 40 hours of the incident what delhi police have got so far and what will b

Kanjhawala Case: घटना के 40 घंटे बाद क्या-क्या हुआ? पढ़ें अब तक पुलिस के हाथ क्या लगा और क्या होगी कार्रवाई

Mon, 02 Jan 2023 08:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 08:20 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश है। आरोपियों ने जानबूझकर उनकी बेटी की यह दुर्दशा की है। 

विज्ञापन
Kanjhawala Case What happened after 40 hours of the incident what delhi police have got so far and what will b
Kanjhawala Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले ने राजधानी ही नहीं, पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस गश्त पर होने के बावजूद इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद व एफआईआर में हल्की धारा जोड़ने के बाद दिल्ली के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने सुल्तानपुरी थाने के सामने घंटों प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

इलाके में अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों के गुस्से व उपराज्यपाल वीके सक्सेना की नाराजगी के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को एफआईआर में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) व 120 (आपराधिक षड्यंत्र) जोड़ दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था-दो) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए विशेषज्ञों से कानूनी राय ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं। मामले पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

वहीं दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उपराज्यपाल निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए पुलिस को वाटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा। 

आम आदमी पार्टी ने एक आरोपी के भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान सुल्तानपुरी थाने पहुंचीं तो उनको लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह उनको सुरक्षित निकाला।

पीड़ित परिवार के संपर्क में पुलिस
विशेष पुलिस आयुक्त सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि घटना के बाद कई टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है। पुलिस, क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। रविवार रात को एक टीम ने आरोपियों की गाड़ी का मुआयना किया था। सोमवार को एफएसएल की टीम हादसे वाले स्थान से लेकर युवती के शव मिलने वाली जगह पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए। 

आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट किया जाएगा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा। दूसरी ओर सुल्तानपुरी थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से हादसे वाले स्थान से लेकर शव मिलने वाली जगह की दूरी नापी। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों ने युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटा था। इसमें दो किलोमीटर बाहरी दिल्ली का एरिया आ रहा है जबकि बाकी सारी इलाका रोहिणी जिले में लग रहा है।

कई नई सीसीटीवी फुटेज मिलीं
छानबीन के दौरान पुलिस को कई नई सीसीटीवी फुटेज भी मिलीं, जिनमें आरोपी कार से युवती को घसीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस इनको कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी है। एक फुटेज में आरोपी कार को यू-टर्न लेकर दूसरी ओर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं घटना के बाद से परिवार बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। 

हादसा नहीं बल्कि साजिश
परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश है। आरोपियों ने जानबूझकर उनकी बेटी की यह दुर्दशा की है। घटना को लेकर सोमवार को परिजनों व स्थानीय लोगों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने किसी तरह परिवार को समझाने की कोशिश की। एहतियात के तौर पर थाने के बाहर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।

सिर शर्म से झुका
कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। पुलिस आयुक्त के साथ मामले की निगरानी कर रहा हूं। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। -विनय कुमार सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed