फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya 'freedom' was happy with the government, will look at the effect of ads

कन्हैया की 'आजादी' से खुश हुई दिल्ली सरकार, विज्ञापनों में दिखेगा असर

Tue, 15 Mar 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya 'freedom' was happy with the government, will look at the effect of ads
कन्हैया से प्रभावित केजरीवाल

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दिए गए भाषण से दिल्ली सरकार कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आ रही है।

विज्ञापन


कन्हैया द्वारा भाषण में इल्तेमाल किए गए शब्द आजादी को केजरीवाल सरकार भुनाने में लग गई है। आजादी को नारे की तर्ज पर सरकार अपने विज्ञापन में इसका प्रयोग करने जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल 'आजादी' का नारा जेएनयू विवाद के दौरान चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ था। इसी तरह के नारे को लेकर कन्हैया पर आरोप भी लगे थे और देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए कैसें हैं 'आजादी' के पोस्टर

Kanhaiya 'freedom' was happy with the government, will look at the effect of ads
कपिल मिश्रा

ऐसे में अब दिल्ली सरकार आजादी शब्द का प्रयोग अपने कामकाज के प्रचार प्रसार में करने जा रही है। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने ऐसे हॉर्डिंग्स और पोस्टरों की तस्वीरें ट्वीट की है।

इनमें लिखा है- 'बढ़ती मंहगाई से आजादी' और 'गलत बिलों से आजादी'। दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक शहर की विभिन्न जगहों पर इस तरह के पोस्टर लगाए जाएंगे।




इतना ही नहीं रेडियों पर ये विज्ञापन आपको सुनाई देंगे। बता दें कि जेएनयू में कन्हैया के भाषण की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने काफी तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'हम क्या मांगते आजादी.. एलजी के हस्तक्षेप से आजादी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed