फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kangana Ranaut visited the Weaves of India Festival

Delhi NCR News: कंगना रनौत ने जनपथ में ‘वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल’ का किया दौरा, बुनकरों के हुनर की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
-देश के विभिन्न राज्यों की 116 पारंपरिक हथकरघा बुनाइयों को करीब से देखा और बुनकरों से बातचीत कर उनके हुनर की सराहना की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम (द कॉटेज) में आयोजित 'वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल' का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देशभर की 116 पारंपरिक हथकरघा बुनाइयों को करीब से देखा और बुनकरों से बातचीत कर उनके हुनर की सराहना की। बनारसी, चंदेरी, महेश्वरी, जामदानी, मूगा और भागलपुरी सिल्क समेत कई बुनाइयों का अवलोकन किया।
कंगना ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, पहले लोग मेरे अभिनय की बात करते थे, अब पूछते हैं कि मैं साड़ियां कहां से खरीदती हूं। मैं हमेशा सीधे बुनकरों से खरीदती हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करते हुए भारतीय बुनकरों के काम को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हथकरघा) व सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम के संयुक्त तत्वावधान में सात अगस्त तक चलेगी, जो सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बुनकर साड़ियां, दुपट्टे, शॉल व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों को मंच देना और भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा को लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed