फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kamala Market police rescued two minor girls from brothel in GB Road

Delhi: जीबी रोड से बचाई गईं दो नाबालिग... आधार कार्ड से की थी छेड़छाड़; कोठा मालकिन का था हाथ; दो धरे

Mon, 05 Aug 2024 09:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 09:01 AM IST
सार

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में दो नाबालिगों को जीबी रोड से बचाया गया है। इन दोनों के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला गया था। पुलिस ने कोठा मालकिन समेत दो आरोपियों को दबोचा है।

विज्ञापन
Kamala Market police rescued two minor girls from brothel in GB Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मध्य दिल्ली जिले की कमला मार्केट थाना पुलिस ने श्रद्धानंद मार्ग (जीबी रोड) स्थित कोठा नंबर-59 से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। दोनों लड़कियों के आधार में छेड़छाड़ कर उनको बालिग दिखाकर जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। पुलिस ने कोठे पर छापेमारी कर उनको मुक्त कराया। पुलिस ने इस संबंध में कोठा मालकिन समेत दो आरोपियों को दबोचा है। 

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कोठा मालकिन किरन (53) और लाला राम उर्फ सुनील (48) के रूप में हुई है। किरन के कहने पर लालाराम ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर दोनों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किए थे। पुलिस ने दोनों किशोरियों का मेडिकल करवाकर उनको शेल्टर होम भेज दिया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, एक सैमसंग नोटबुक, एक पैनकार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि 16 जुलाई की रात को कमला मार्केट थाना प्रभारी व श्रद्धानंद मार्ग पुलिस चौकी की प्रभारी किरन सेठी अन्य स्टाफ के साथ एक कोठे की चेकिंग पर थे। इस बीच कोठा नंबर-59 की टॉप फ्लोर पर पहुंचने पर उनको दो लड़कियां मिलीं। दोनों देखने में नाबालिग लग रही थीं। पुलिस ने उनके कागजात मांगे तो आधार कार्ड में दोनों की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा थी। 

विज्ञापन

जांच के बाद दोनों की उम्र 17 साल होने का पता चला। पुलिस ने दोनों को कोठे से मुक्त कराया। बाद में उनका मेडिकल कराने के बाद दोनों को एनजीओ को शेल्टर हाउस में सौंप दिया गया। जाचं के दौरान टीम को पता चला कि कोठा मालकिन दोनों को एक साल पहले लाई थी। 

ऋषि और संजय नामक लड़के इन्हें लाए थे। 18 जुलाई को दोनों का बयान दर्ज कराने के बाद किरन को गिरफ्तार कर लिया। किरन ने बताया कि उसने सब्जी मंडी एरिया के लालाराम की मदद से दोनों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किए। पुलिस ने लालाराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed