फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kalkaji case: SHO given 15 days; DCPCR seeks action-taken report.

Delhi NCR News: कालकाजी मामले में एसएचओ को 15 दिन का समय, डीसीपीसीआर ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
कालकाजी से जुड़े बाल अधिकार के मामले में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने संबंधित पुलिस अधिकारी को नोटिस जारी किया है। डीसीपीसीआर सदस्य स्वाति गुप्ता ने बताया कि मामले में एसएचओ को नोटिस के माध्यम से 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में मामले की जांच और कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि मामले में बाल कल्याण समिति भी आगे की प्रक्रिया में शामिल होगी। समिति की ओर से बच्चों से जुड़े पहलुओं को देखा जाएगा। आयोग की ओर से मामले की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। बच्चों की जरूरतों, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर परिवारों को जागरूक रहना जरूरी है। आयोग की ओर से बच्चों से जुड़े मामलों में परिवारों को भी उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आयोग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed