फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kal ka mausam Weather Pleasant in Delhi due to strong winds and rain

कल का मौसम: दिल्ली में दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, होगी बरसात; आठ मई से सूरज दिखाएगा तेवर

Mon, 04 May 2026 07:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 May 2026 07:48 PM IST
सार

सोमवार सुबह तक जारी तेज हवाओं के कारण व कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम का ऐसा मिजाज अभी एक से दो दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार पांच मई को भी आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
kal ka mausam Weather Pleasant in Delhi due to strong winds and rain
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, इससे गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ है। रविवार रात से जारी तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई की शुरुआत में ही ठंडक का अहसास होने लगा। 

विज्ञापन

सोमवार को तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा। यह 13 अप्रैल के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना तापमान और बारिश
वहीं मौसम विभाग के अन्य केंद्रों पर अधिकतम तापमान में लगभग 7 से 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट आयानगर केंद्र पर दर्ज की गई, जहां तापमान में करीब 10 डिग्री की कमी देखी गई। यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 10 डिग्री कम है। वहीं पालम में तापमान सामान्य से 9.7 डिग्री कम के साथ 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रिज में तापमान सामान्य से 9 डिग्री की कमी के साथ 31.0 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, सफदरजंग केंद्र पर सोमवार सुबह तक 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आयानगर में 013.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन

एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
सोमवार सुबह तक जारी तेज हवाओं के कारण व कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम का ऐसा मिजाज अभी एक से दो दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार पांच मई को भी आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। दोपहर बाद 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32-34 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 

आठ मई से बढ़ेगा तापमान
आठ मई के बाद तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आठ मई को अधिकतम तापमान 37-39 और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहने की संभावना है। 9 व 10 मई को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस दौरान तापमान 38-40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री तक रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed