फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kajal was not able to breathe, as referred to blindly

सांस नहीं ले पा रही थी काजल, बिना देखे ही रेफर कर दिया

Sat, 04 Jul 2015 12:26 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kajal was not able to breathe, as referred to blindly

सिविल अस्पताल में शुक्रवार को डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से मरीज बीमार 19 साल की काजल को डॉक्टरों ने बिना देखे ही सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने बीमारी का नाम तक बताना मुनासिब नहीं समझा। मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों को भी झिझकते हुए डॉक्टरों ने कह दिया कि और भी बहुत काम है।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बचपन से अक्षम काजल की तबीयत खराब होने के बाद उनके परिजन सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। लेकिन, करीब एक घंटे तक बेड पर रहने के बावजूद कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल के चाचा राजेश का कहना है कि कई बार डॉक्टर के कक्ष में गए, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। दो बार नर्स आई और बिना कुछ किए चली गई। एक घंटे बाद डॉक्टर काजल को बिना नब्ज टटोले मामला गंभीर बताकर सफदरजंग रेफर कर दिया।

पता ही नहीं चल रहा था कौन ड्यूटी पर है

Kajal was not able to breathe, as referred to blindly

काजल की मां माया ने बताया कि करीब दस साल पहले एक दुर्घटना में उसकी दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया। अपनी हैसियत से इलाज करा चुके हैं। दोपहर को अचानक रक्तचाप बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से इमरजेंसी में लाया गया।


हर सांस के साथ उसकी आंखें बाहर निकलती लग रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक यह न्यूरोलॉजी का मामला है। इसका उपचार यहां संभव नहीं है। इसके बाद परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

डॉक्टरों के रवैये से दुखी परिजनों ने जब अपनी शिकायत लेकर शिकायत सेल में पहुंचे तो दिन के चार बजे वहां कोई उपलब्ध नहीं था। इमरजेंसी में किसी को भी नहीं मालूम कि आखिर कौन ड्यूटी पर है और कहां गया? परिजनों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में करने का निर्णय लिया है। बता दें कि मरीजों की शिकायत सुनने और उसके निपटारा करने के लिए अस्पताल में शिकायत सेल बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed