फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kairavi Chauhan's power, wins gold in Karate

Delhi NCR News: कैरवी चौहान का दम, कराटे में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
- तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने झटके कई पदक
विज्ञापन

नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट सब जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कैरवी चौहान ने कुमिते वर्ग में स्वर्ण और काता वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


अविराज कुमार ठाकुर ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि विश्वजीत असोलिया ने काता वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अरब खंडूजा ने कुमिते में रजत और हेमंत कश्यप ने काता में कांस्य पदक अपने नाम किया। पीयूष जैन और वीरेन ने भी कुमिते वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं, जो जून में देहरादून में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article