फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kailash mansarovar bhawan relocated to indirapuram before cm adityanath visit

अर्थला नहीं इंदिरापुरम में बनेगा कैलाश मानसरोवर भवन, योगी के आने के 2 दिन पहले फाइनल हुई जमीन

Wed, 30 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar bhawan relocated to indirapuram before cm adityanath visit
सीएम की घोषणा से पहले ही ढूंढ ल‌ी गई कैलाश भवन के ल‌िए जमीन - फोटो : अमर उजाला

दो दिनों में दो बार सीएम का रूट बदले जाने के बाद अब कैलाश मानसरोवर भवन का स्थल भी बदल दिया गया है। अर्थला में जीटी रोड किनारे प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर भवन के लिए अब इंदिरापुरम के शक्तिखंड में जमीन चिह्नित की गई है। हज हाउस के पास जिस जमीन को पूर्व में नगर निगम अफसरों ने कैलाश मानसरोवर भवन के लिए चिह्नित किया था, उस पर विवाद खड़ा हो गया है। यूपी जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम-1950 के 1360 फसली रिकॉर्ड में यह जमीन झील के रूप में दर्ज है, हालांकि निगम के रिकॉर्ड में इस जमीन की नवैय्यत बंजर है। 

विज्ञापन


नगर निगम ने जीटी रोड पर अर्थला के खसरा नंबर-1330, 1312 और 1313 की 8125 वर्ग मीटर जमीन को कैलाश मानसरोवर भवन बनाने के लिए चिह्नित किया था। खसरा संख्या-1330 की जमीन को लेकर शुरू से ही विवाद था। आरटीआई एक्टिविस्ट आकाश वशिष्ठ और सुशील राघव ने एनजीटी में डूब क्षेत्र की जमीन पर हज हाउस बनाए जाने के मामले में याचिका दाखिल कर रखी है।
विज्ञापन


 कैलाश मानसरोवर भवन बनाने की घोषणा के बाद से ही आकाश वशिष्ठ और सुशील राघव इस पर भी विरोध जता रहे थे। उनका कहना है कि यह प्रस्तावित भूमि का बड़ा हिस्सा झील में दर्ज है। इसके बावजूद अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और 31 अगस्त को सीएम के हाथों शिलान्यास का कार्यक्रम भी पक्का कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, झील की जमीन पर शिलान्यास प्रोग्राम तय कराए जाने की जानकारी जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची, वैसे ही उन्होंने मुख्य सचिव के माध्यम से स्थानीय अफसरों से इस पर जानकारी मांग ली। मामला शासन तक पहुंचा तो स्थानीय प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। सूत्रों की मानें तो स्थानीय अफसरों को इस लापरवाही के लिए लखनऊ से फटकार लगी है। 

इसके बाद सोमवार आधी रात तक डीएम, नगर आयुक्त, जीडीए वीसी समेत कई आला अधिकारी जमीन को लेकर मंथन करते रहे। अफसरों की बैठक में मानसरोवर भवन की जगह बदलने का निर्णय लिया गया। विकल्प के तौर पर मानसरोवर भवन के लिए इंदिरापुरम और मधुबन-बापूधाम में जमीन तलाशने का फैसला हुआ। 

मंगलवार सुबह से ही जीडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों की टीम ने दोनों स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद इंदिरापुरम शक्तिखंड-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर की करीब 9 हजार वर्ग मीटर जमीन को मानसरोवर भवन के लिए फाइनल कर दिया गया। 

क्या कहते हैं अधिकारी?

kailash mansarovar bhawan relocated to indirapuram before cm adityanath visit
आद‌ित्यनाथ

कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष जीडीए ने बताया, ‘शक्तिखंड-4 स्थित एसटीपी के पीछे और डीपीएस स्कूल के बराबर में जीडीए की 9 हजार वर्गमीटर जमीन को कैलाश मानसरोवर भवन के लिए चिह्नित किया गया है। यह जमीन करीब 100 फुटा रोड पर है। जमीन फाइनल कर दी गई है।’ 

वहीं, डीएम मिनिस्ती एस. का कहना है, 'कैलाश मानसरोवर भवन का स्थल बदल दिया गया है। कहीं हज हाउस की तरह ही विवाद न हो जाए, इसके चलते इंदिरापुरम में निर्विवाद जमीन चिह्नित कर ली गई है। यही पर इसका निर्माण होगा।' 

अब ये रहेगा सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का विशेष विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में उतरेगा। जहां से मुख्यमंत्री की फ्लीट कैलाश मानसरोवर स्थल तक पहुंचेगी। यहां कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम कलक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के बाद सड़क मार्ग से हिंडन एयर स्टेशन पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed