फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kabaddi league will improve to sharpen young talent

'कबड्डी लीग से देश में छुपा टैलेंट बाहर आएगा'

Mon, 14 Apr 2014 01:03 PM IST
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 14 Apr 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
kabaddi league will improve to sharpen young talent
प्रोमोशनल कबड्डी लीग के बनने के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम की महिला कोच डॉ. सुनील डबास ने कहा कि इससे देश में छुपा टैलेंट सामने आएगा। साथ ही खिलाड़ियों तक पैसा भी पहुंचेगा। उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए कबड्डी लीग कितना फायदेमंद होगी?
डॉ. सुनील डबास: लीग से खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अभी राष्ट्रीय टीम में प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी को राज्य स्तर पर मेडल मिलने के अलावा कोई मदद नहीं मिलती थी। लेकिन लीग में खिलाड़ियों को मुंहमांगे दाम पर खरीदने से खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


कबड्डी को देशी खेल कहा जाता है? इसमें ग्लैमर और चकाचौंध भरने से लोग इसे कितना पसंद करेंगे?
डॉ. सुनील डबास: कबड्डी अब गांव का खेल नहीं रहा है। भारतीय टीम में मुंबई से लेकर रोहतक, पुणे और बंगलूरू समेत कई शहरों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। आईपीएल को जिस प्रकार से डिजाइन किया गया था, उसी वजह से लोग उसे पसंद कर रहे हैं। ठीक वैसे ही देशभर में लोगों को कबड्डी का बेहतरीन रोमांच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लिए तो कबड्डी लीग शुरू नहीं किया जा रहा?
डॉ. सुनील डबास: नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस लीग से खिलाड़ियों को टैलेंट ही आगे बढ़ेगा। इसे क्रिकेट से नहीं जोड़ सकते। जब यह शुरू होगा तो इसके बेहतरीन परिणाम सबको देखने को मिल जाएंगे।


कबड्डी लीग से कितना टैलेंट निकलकर सामने आएगा?
डॉ. सुनील डबास: कुछ खिलाड़ी स्टेट लेवल से आगे नहीं बढ़ पाते, उन्हें कबड्डी लीग से उभरकर सामने आने का मौका मिलेगा। हमें भी अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। यह खिलाड़ियों के बेहतरीन प्लेटफार्म साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed