{"_id":"660b3ec16cec087f0c06d786","slug":"k-kavita-alleges-that-ed-is-acting-like-a-harassing-agency-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Excise Policy Case: के कविता का आरोप, ईडी उत्पीड़न करने वाली एजेंसी की तरह काम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Excise Policy Case: के कविता का आरोप, ईडी उत्पीड़न करने वाली एजेंसी की तरह काम कर रही
Tue, 02 Apr 2024 04:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Apr 2024 04:40 AM IST
सार
के कविता आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष यह तर्क रखा।
विज्ञापन
बीआरस नेता के. कविता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरएस नेता के कविता ने अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उत्पीड़न एजेंसी की तरह काम कर रही है। उसके दृष्टिकोण में निष्पक्षता नहीं है। कविता आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष यह तर्क रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि के. कविता को गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं थी और बीआरएस नेता ईडी के समन में सहयोग कर रही हैं। ईडी उत्पीड़न करने वाली एजेंसी की तरह काम कर रहा है। यह पूर्व प्रेरित दृष्टिकोण है, या तो हम आपको गिरफ्तार करें या जब तक हम आपको गिरफ्तार नहीं कर लेते या आपको गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं तब तक हम उत्पीड़न का चूहे-बिल्ली का खेल खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
सिंघवी ने यह भी कहा कि ईडी ने कविता को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया जब एएसजी एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने कथित मौखिक वचन को वापस लिया कि केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। सिंघवी ने कहा, वह एक ऐसी महिला हैं जिनकी जड़ें समाज में हैं। मामले में 4 अप्रैल को सुनवाई होगी। 26 मार्च को के कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन