Gurugram: ज्योति की मौत के बारे में पड़ोसियों को नहीं थी जानकारी, घर पर लगा ताला; जानें लोगों ने क्या कहा
ज्योति शर्मा की मौत के बारे में भी पड़ोसियों को जानकारी नहीं थी। परिवार मकान की पहली मंजिल में रहता है। पड़ोसियों का कहना है कि ज्योति शर्मा के परिवार की आसपास के लोगों से अच्छी बातचीत और व्यवहार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ज्योति शर्मा (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की देर शाम से ही ज्योति शर्मा के घर ताला लगा हुआ है। परिवार वाले ग्रेटर नोएड गए हुए हैं। ज्योति शर्मा के पड़ोसियों को भी उसकी मौत के बारे जानकारी नहीं है। गली में मीडिया के पहुंचने के बाद ही पड़ोसियों को ज्योति शर्मा की मौत के बारे में पता चल सका।
शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। माता गृहिणी हैं और बड़ा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार की दोपहर अशोक विहार के फेज-3 में रहने वाली ज्योति शर्मा की मौत के बारे में भी पड़ोसियों को जानकारी नहीं थी। परिवार मकान की पहली मंजिल में रहता है। पड़ोसियों का कहना है कि ज्योति शर्मा के परिवार की आसपास के लोगों से अच्छी बातचीत और व्यवहार है। ज्योति भी पढ़ाई करने में काफी अच्छी थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को सजा मिलनी चाहिए
पड़ोसी अनुपमा ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर ताला लगा हुआ है और परिवार के सदस्य आसपास के किसी घर में मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं देकर गए। ऐसे में ज्योति शर्मा की मौत के बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। परिवार के सभी सदस्य बातचीत और व्यवहार में अच्छे हैं। ज्योति शर्मा को फंदा लगाकर आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को सजा मिलनी चाहिए, तभी उसे न्याय मिल सकेगा।
पढ़ाई में काफी अच्छी थी ज्योति
पड़ोसी प्रेमलता का कहना था कि ज्योति शर्मा की मौत के बारे में सुनकर उन्हें काफी धक्का लगा है। ज्योति पढ़ाई में काफी अच्छी थी, इसी वजह से माता-पिता ने उसको बीडीएस में दाखिला दिलाया हुआ था। होनहार बच्ची की मौत पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।