फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jyoti Maurya reached High Court made this request

Jyoti Maurya Case: हाईकोर्ट पहुंची ज्योति मौर्य, लगाई ये गुहार

Wed, 16 Aug 2023 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

ज्योति मौर्य पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर गुस्से का शिकार हो रही हैं। ज्योति मौर्य एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिविल सेवक बनने के बाद पति आलोक को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Jyoti Maurya reached High Court made this request
आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला एक बार फिर चर्चा में आया है। इस बार वह  दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं और कोर्ट से अपने खिलाफ मीडिया में मौजूद सभी सामग्री हटाने की मांग की है। ज्योति मौर्य ने कोर्ट से अपील की है कि कोर्ट मीडिया को निर्देशित करे कि भविष्य में उनके खिलाफ खबरें ना चलाई जाएं। ज्योति मौर्य पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर गुस्से का शिकार हो रही हैं। ज्योति मौर्य एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिविल सेवक बनने के बाद पति आलोक को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


ज्योति मौर्य  के पति आलोक मौर्य का जून में मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वो अपनी पत्नी पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि हम दोनों की शादी 2010 में हुई थी। मैंने लोन लेकर पत्नी को पढ़ाया ताकि वो कोचिंग में जा सके और अपने सपने पूरा करें, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। आलोक मौर्य उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


ज्योति मौर्य ने कोर्ट के सामने अपील की है कि मीडिया को उनसे जुड़ी कोई बात चलाने से रोका जाए, इससे उनके निजी जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है।  पिछले कुछ दिनों से ज्योति मौर्य को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें चलाई गई हैं। ज्योति मौर्य को लेकर अलग-अलग तरह की बातें लिखी गई हैं। इसलिए उन्हें कोर्ट जाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed