{"_id":"69fc9a825def79648a076cc2","slug":"jyoti-baba-gang-member-wanted-in-murder-case-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135369-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हत्या के मामले में वांछित ज्योति बाबा गैंग का बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हत्या के मामले में वांछित ज्योति बाबा गैंग का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार, बैरेटा पिस्टल और दो कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या में लंबे अरसे से फरार चल रहे ज्योति बाबा गैंग के शूटर राकेश उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक बैरेटा पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश उर्फ टिंकू हरिनगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। आरोपी को पहले पकड़ा था, लेकिन अंतरिम जमानत लेकर आरोपी फरार हो गया। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि निरीक्षक पंकज ठाकरान की टीम संगठित अपराध और गैंगस्टरों पर निगरानी रख रही है। राकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी के साथ साथ मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस टीम को बदमाश के नजफगढ़ इलाके में आने की जानकारी मिली थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकेश नजफगढ़ इलाके का है। बचपन में ही गलत संगत में पड़ गया। 2018 में वह पहली बार तिहाड़ जेल पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात कई बदमाशों से हुई। इसके बाद वह ज्योति बाबा गैंग में शामिल होकर उसका सक्रिय सदस्य बन गया। आरोपी पर दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या, हमला, अवैध हथियार रखने और लूट जैसी वारदातों के मामले दर्ज हैं। उसपर आरोप है कि 2022 में उसने हरिनगर इलाके में स्थित तिहाड़ जेल के भीतर रामनिवास नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अपराध शाखा की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर उसके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और बरामद हथियार मुहैया करने वाले की पहचान करने में जुटी है।