फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   just have not been raped female relative But brutality

उसके साथ सिर्फ रेप नहीं किया बल्कि करता रहा क्रूरता

Sat, 04 Apr 2015 10:01 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
just have not been raped female relative But brutality

नई दिल्ली के दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाकेमें महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का दूर कर रिश्तेदार है।

विज्ञापन


महिला का ये भी आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई और प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, घूरना और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता 45 वर्षीय मोनिका (बदला हुआ नाम) संजय कॉलोनी, भाटी माइंस में रहती है। देवर लगने वाले शख्स नरेंद्र ने उसके साथ कुछ दिन पहले मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था लकड़ी का टुकड़ा

just have not been raped female relative But brutality

इसकी वह भाटी माइंस पुलिस चौकी में शिकायत करने गई थी। पुलिस नरेंद्र के घर गई थी, मगर वह मिला नहीं। जब नरेंद्र को ये पता लगा कि मोनिका ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी है तो वह बृहस्पतिवार रात को उसके घर जा पहुंचा।

मोनिका ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने रात भर उसके साथ मारपीट की। जबरदस्ती उसे शराब पिला दी और उसके प्राइवेट अंग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया। इसके बाद आरोपी उसे रोहतक ले जाने लगा। गुड़गांव के डीएलएफ फेज दो में आरोपी ने शराब के ठेके के पास गाड़ी रुकवाई। किसी तरह वह गाड़ी से निकली और पुलिस को सूचना दी।

शुरू में मामला गुड़गांव फेज-दो पुलिस के पास गया। इसके बाद मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का बड़ा भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed