फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Junior National Boxing champion vikky arrested in Delhi

जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग में चैंपियन रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का है इनाम

Mon, 29 Oct 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
Junior National Boxing champion vikky arrested in Delhi
विक्की उर्फ बॉक्सर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने अशोक प्रधान गिरोह के शूटर विक्की उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन रहा है। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। हरियाणा पुलिस को विक्की की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।  

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, 27 अक्तूबर को एक सूचना के बाद एसआई नरेंद्र राठी व एएसआई राजेंद्र हुडा की टीम ने विक्की (28) को गंदा नाला, मोहन गार्डन, द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। यहां आरोपी अशोक प्रधान का इंतजार कर रहा था। इसके कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। गांव बामडोली निवासी विक्की वर्तमान में चाणक्यपुरी, शीला बायपास रोहतक हरियाणा में रह रहा था। स्नातक डिग्री होल्डर विक्की के पिता की वर्ष 1996 में मौत हो गई थी। आरोपी विक्की के खिलाफ हत्या, दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास आदि के नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में वह गिरफ्तार हो चुका है। 
विज्ञापन


गवाह को धमकाने के लिए गिरोह में हुआ शामिल  
पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसने जाट कॉलेज, रोहतक में एक छात्र की हत्या की थी। इस मामले में पेरोल जंप कर गया था। मामले में गवाह को धमकाने के लिए वह अशोक प्रधान के गिरोह में शामिल हुआ था। बदले में उसने अशोक प्रधान के विरोधी पार्टी के बहादुरगढ़ के सुनील कुमार का पता करने में मदद की थी। पेरोल जंप करने के बाद हरियाणा पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही था बॉक्सिंग का शौक 

पुलिस के अनुसार विक्की को बचपन से ही बॉक्सिंग का शौक था। वह कई प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। वर्ष 2009 में देहरादून में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विक्की ने स्वर्ण पदक जीता था।  

आरोपी के खिलाफ नौ आपराधिक मामले  हैं दर्ज
विक्की 9 आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 2011 में रोहतक में हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद 13 महीने जेल में रहा। अप्रैल, 2018 में जाट कॉलेज, रोहतक के छात्र संघ चुनावों में विक्की ने हार्दिक, दीपक व विजय का समर्थन किया। इस दौरान इनका वीरेंद्र से झगड़ा हो गया। इसके बाद शीला बायपास, रोहतक के पास वीरेंद्र की हत्या कर दी। थाना सिविल लाइंस, रोहतक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जुलाई, 2018 में उसे चार दिन की पेरोल मिली। इसके बाद से वह फरार था और हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed