फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू के खिलाफ एक्शन मोड में दिखे जंग, अस्पतालों को दिए निर्देश

Mon, 19 Sep 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Jung appeared in action against dengue, the instructions to hospitals
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल नजीब जंग रविवार को एक्शन में दिखे। डेंगू-चिकनगुनिया से राजधानी में बिगड़ रहे हालात के बीच उपराज्यपाल औचक निरीक्षण पर लोकनायक अस्पताल, बाड़ा हिंदूराव, जीटीबी अस्पताल पहुंचे। वहां का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य सचिव से कहा, जहां भी जरूरत हो अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध कराएं। वहीं अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) को गंभीर मरीज और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

'जहां भी जरूरत हो अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध कराएं'

Jung appeared in action against dengue, the instructions to hospitals
नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती, अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसएम रहेजा और अपने सचिव विजय कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे जंग ने चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर, मरीज और तीमारदारों से भी बातचीत की। लोकनायक अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 200 बिस्तर चिकनगुनिया व डेंगू के लिए हैं जिसमें 76 मरीज भर्ती हैं। यहां फीवर क्लीनिक है और एक घंटे में टेस्ट रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था है। यहां पिछले महीने एक मरीज की मौत हुई है।

Jung appeared in action against dengue, the instructions to hospitals
नजीब जंग ने क‌िया अस्पतालों का दौरार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जंग एमसीडी के अस्पताल बाड़ा हिंदू राव पहुंचे जहां फीवर क्लीनिक में पांच चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। यहां डॉ. अजीत गोयल ने बताया कि चौबीस घंटे फीवर क्लीनिक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jung appeared in action against dengue, the instructions to hospitals
नजीब जंग ने क‌िया अस्पतालों का दौरार - फोटो : अमर उजाला

इस साल यहां चिकनगुनिया के 163, मलेरिया के 72 और डेंगू के 50 मामले आए हैं। एक मरीज की मृत्यु हुई है।  तीसरे नंबर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Jung appeared in action against dengue, the instructions to hospitals
अस्पताल के बाहर मरीज - फोटो : अमर उजाला

जहां बच्चों और वयस्कों के लिए अलग-अलग फीवर क्लीनिक बनाए गए हैं। यहां अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय परवाल ने बताया कि रविवार को मरीजों की संख्या में बढ़ी है। उपराज्यपाल ने अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed