फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Judicial custody of Supertech chairman RK Arora extended

Delhi: सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Tue, 25 Jul 2023 01:16 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 01:16 AM IST
सार

सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आरके अरोड़ा को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
Judicial custody of Supertech chairman RK Arora extended
सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अदालत ने सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की न्यायिक हिरासत 7 अगस्त तक बढ़ा दी। उन्हें हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आरके अरोड़ा को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंदर कुमार जंगाला के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने गिरफ्तारी के आधार की एक प्रति मांगने के लिए आरोपी द्वारा दायर एक आवेदन पर बहस के लिए 7 अगस्त को सुनवाई की तारीख भी तय की है। 

विज्ञापन


ईडी की ओर से उक्त आवेदन का जवाब दाखिल किया गया है। आरोपी के वकील ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार के अभाव में आरोपी प्रभावी जमानत याचिका दायर करने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed