फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juba Sangha, City FC and Delhi United register impressive victories in the PSPB Women's Premier League

Delhi NCR News: पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग में जुबा संघा, सिटी एफसी और दिल्ली यूनाइटेड की दमदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग के मैचडे 9 में रोमांच, शानदार गोल और दमदार प्रदर्शन देखने को मिले। तीन मुकाबलों में टीमों ने अपने खेल से बड़ा संदेश दिया और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत की। दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में जुबा संघा एफसी ने रेंजर्स एससी को 3-2 से हराया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में जुबा संघा एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली। मैच के आखिरी पलों तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।


दूसरे मैच में सिटी एफसी ने गुडविल एफसी पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 3-0 की आसान जीत दर्ज की। सिटी एफसी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम की मजबूत डिफेंस और बेहतरीन अटैक ने दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं दिन के तीसरे मुकाबले में दिल्ली यूनाइटेड एफसी ने ईव्स एससी को 5-0 से हराकर मैचडे की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर लगातार गोल किए। टीम का प्रदर्शन पूरे मैच में एकतरफा नजर आया। मैचडे 9 के बाद लीग में प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है। सभी टीमों ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed