फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JSS hostel spy cam case.

बाथरूम में कैमरा लगाकर छोड़ गई युवती!

Fri, 28 Nov 2014 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
JSS hostel spy cam case.

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित जेएसएस छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में छिपा कैमरा लगाने का शक हॉस्टल की ही एक छात्रा पर गहरा रहा है। क्योंकि इस प्रकरण के बाद से ही छात्रा कॉलेज और हॉस्टल छोड़ चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस इसके खुलासे से पहले फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जिसकी जांच लखनऊ में हो रही है। वहीं, प्रबंधन भी इस बात को स्वीकार कर रहा है।

लेकिन पुलिस की जांच रिपोर्ट से पहले खुलासे को लेकर मौन है। प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस से मामले का खुलासा करने को लेकर पूछा गया था। तब पुलिस ने फोरेंसिक जांच रिपोर्ट तक का इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-62 के नामी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज जेएसएस के गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में छुपाकर लगाए गए कैमरे पकड़े जाने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया गया था। कैमरा तीन छात्राओं के कमरे के बाथरूम में वाशबेसिन के ऊपर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद कॉलेज परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी और हंगामा किया गया था। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया था। छात्राओं की अश्लील क्लिप बनाने की बात से पुलिस इनकार नहीं कर रही थी।


जानकारी के अनुसार सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित जेएसएस कॉलेज में तीन हॉस्टल हैं। इनमें दो छात्राओं के और एक छात्रों का हॉस्टल है। छात्राओं के हॉस्टल में 52 कमरों में करीब 150 छात्राएं रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed