{"_id":"6ac3e18d4064e17ff40cfdb6","slug":"journalists-demanding-an-fir-were-detained-in-delhi-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिया; एआई पोस्टर मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लिया; एआई पोस्टर मामले में एक गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
सार
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले में एफआईआर की मांग कर रहे पत्रकारों को सोमवार को हिरासत में लिया गया। साथ ही फर्जी पोस्टर फैलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे पत्रकारों और अन्य प्रदर्शनकारियों को सोमवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें बदसलूकी का आरोप लगाने वाली पत्रकार भी शामिल थीं। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक फर्जी पोस्टर अपलोड और सर्कुलेट किया, जिसमें पुलिस अफसर विवेक भगत को एक महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
सभी लोग दो दिन से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गई। आरोप लगाने वालीं पत्रकार को दिल्ली कैंट थाने ले जाया गया। प्रदर्शनकारी एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। पुलिस का कहना है कि नई दिल्ली इलाके में सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश लागू थे। प्रदर्शनकारियों के नहीं हटने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन