दिल्ली पुलिस ने की महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, विरोध में सड़क पर उतरे पत्रकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि एसएचओ द्वारा महिला पत्रकार से बदसलूकी के खिलाफ आज पत्रकारों का एक समूह दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर विरोद प्रदर्शन कर रहा है।
इस दौरान पुलिस वालों और पत्रकारों के बीच बहुत बहस भी हुई। पत्रकारों ने विरोध स्वरूप अपने कैमरे को सड़क पर रख दिया और पुलिस मुख्यालय के बाहर ही बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं।
#Delhi: Journalists sit in protest outside Police Headquarters. They are protesting against alleged molestation of a woman journalist by Delhi Cantt SHO & manhandling of another journalist by police during JNU Protest March yesterday. pic.twitter.com/EK6h2kmGgK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2018
ये है मामला
आईएनए में जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार ने दिल्ली कैंट थाना प्रभारी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़िता पुलिस के रवैये से परेशान है।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक अन्य अंग्रेजी महिला फोटो पत्रकार के साथ भी बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस की बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़िता ने भी इस बाबत शिकायत दर्ज की है।
इस मामले में साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि यह घटना प्रदर्शन के बीच हुई। जिसमें महिला फोटो पत्रकार ने एक महिला कांस्टेबल द्वारा उसका कैमरा छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।