फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalist Pooja's death case: Amit will tell incident night's truth

पत्रकार पूजा मौत मामला: अमित उगलेगा घटना की रात का सच

Sat, 11 Mar 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Journalist Pooja's death case: Amit will tell incident night's truth
amit vashishtha - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर 46 सद्भावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में एक मई 2016 की रात क्या हुआ था? क्या पत्रकार पूजा तिवारी को जानबूझ कर बहुत ज्यादा शराब पिलाई गई थी? नशे की वजह से चलने फिरने की स्थिति में नहीं होने पर भी पूजा बालकनी तक कैसे पहुंची? वह खुद गिरी या उसे फेंका गया?

विज्ञापन


पूजा ने सुसाइड नोट खुद लिखा था या उसे झांसा देकर लिखवाया गया?  इस तरह के सवालों का सही जवाब जानने के लिए आरोपी अमित का नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज ने यह दोनों टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मूल रूप से इंदौर निवासी वेब पोर्टल पत्रकार पूजा तिवारी की 1 मई 2016 की रात सद्भावना अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय फ्लैट में इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ और अमरीन खान मौजूद थे

Journalist Pooja's death case: Amit will tell incident night's truth
pooja tiwari - फोटो : अमर उजाला

घटना के समय फ्लैट में इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ और पूजा की पत्रकार दोस्त अमरीन खान मौजूद थे। अमित ने बताया था कि पूजा ने आत्महत्या की और उसने पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद कराया था, लेकिन घटना की रात पूजा की लखनऊ निवासी दोस्त से हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने पर अमित वशिष्ठ शक के दायरे में आ गया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फोरेंसिक जांच में भी पूजा की हत्या किए जाने की ओर इशारा किया था। पूजा के पिता के वकील प्रत्यूष शर्मा की ओर से अदालत में अमित का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने की मांग की गई थी।

अमित के वकील ने इसे स्वैच्छिक प्रक्रिया बताते हुए टेस्ट से इनकार किया था लेकिन निचली अदालत ने दोनों टेस्ट कराए जाने के आदेश दिए थे। निचली अदालत के फैसले को अमित ने ऊपरी अदालत में चुनौती दी थी।

बृहस्पतिवार को डॉ. पंकज की कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा और अमित की अर्जी को खारिज कर दिया है। एडवोकेट प्रत्यूष शर्मा ने बताया कि अदालत से इजाजत मिलने के बाद अमित के नार्को टेस्ट के लिए रोहतक या हैदराबाद की एफएसएल को पत्र लिखकर समय मांगा जाएगा। जैसे ही समय मिलेगा उसका टेस्ट कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed