{"_id":"62a7a2415536d635df22aedc","slug":"joint-secretary-will-also-come-in-ugc-by-direct-recruitment-selection-committee-will-finalize","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC: यूजीसी में भी ज्वाइंट सेक्रेटरी सीधी भर्ती से आएंगे, सलेक्शन कमेटी करेगी फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UGC: यूजीसी में भी ज्वाइंट सेक्रेटरी सीधी भर्ती से आएंगे, सलेक्शन कमेटी करेगी फाइनल
Tue, 14 Jun 2022 02:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:16 AM IST
सार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सोमवार को चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें से सीधी भर्ती के तहत ज्वाइंट सेक्रेटरी (ओबीसी) पद के लिए 10 उम्मीदवारों का चयन किया है।
विज्ञापन
UGC
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में भी अब ज्वाइंट सेक्रेटरी और डायरेक्टर सीधी भर्ती से आएंगे। यूजीसी ने सीधी भर्ती से ज्वाइंट सेक्रेटरी (ओबीसी) और डिप्टी सेक्रेटरी (एसटी) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। इसके अलावा ज्वाइंट सेक्रेटरी डेपुटेशन के लिए योग्य उम्मीदवार चयनित कर लिये हैं। अब सलेक्शन कमेटी इन सभी शार्टलिस्टिड उम्मीदवारों में से चयन करेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सोमवार को चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें से सीधी भर्ती के तहत ज्वाइंट सेक्रेटरी (ओबीसी) पद के लिए 10 उम्मीदवारों का चयन किया है। जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी डेपुटेशन के तहत 35 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इसके अलावा डिप्टी सेक्रेटरी (एसटी) पद के लिए छह उम्मीदवारों के नाम चयनित हुए हैं। यूजीसी सलेक्शन कमेटी के समक्ष इंटरव्यू की डेट की सूचना अलग से जारी करेगी। आयोग का कहना है कि सलेक्शन कमेटी मेरिट के आधार पर नाम फाइनल करेगी।
विज्ञापन
अभी तक यूजीसी में सभी अधिकारी शिक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारी डेपुटेशन पर आते थे। केंद्र सरकार द्वारा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सीधी भर्ती से नियुक्ति नियमों में संशोधन के बाद अब यूजीसी भी सीधी भर्ती से ज्वाइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति कर रही है।
विज्ञापन